{"_id":"58cad0964f1c1b4237329faf","slug":"sonipat-bus-stand-in-jat-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट जोशी में बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट जोशी में बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जाट जोशी के पास सोनीपत का बस अड्डा शिफ्ट कर वहां अत्याधुनिक बस अड्डा बनाने का रास्ता साफ हो गया है। वीरवार को रोहतक मंडलायुक्त के साथ हुई जिला प्रशासन की बैठक में भूमि के रेट तय कर लिए गए हैं। अब सरकार की तरफ से नगर निगम को भूमि हस्तांतरित करने का फैसला करना है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। बस अड्डा के लिए चयनित जमीन का रेट तय कर लिया है। साढ़े नौ एकड़ के लिए करीब 17 करोड़ रुपये तय किए गए।
वर्तमान में सोनीपत शहर के बीच पांच एकड़ में बस अड्डा बना हुआ है। शहर के लोगों को यहां से दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान की तरफ जाने के लिए बस पकड़नी पड़ती है। हालांकि इसके शहर के बीच में होने के चलते इसके पास जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की स्थिति होने से यहां से बसों का परिचालन करना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते बस अड्डा शिफ्टिंग करने के लिए योजना तैयार की जा रही है।
एक साल पहले जमीन की चयन कर भेजी थी डीपीआर
जिला उपायुक्त की ओर से एक साल पहले बस अड्डा शिफ्टिंग योजना को सिरे चढ़ाने के लिए एसडीएम निशांत यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बहालगढ़ रोड पर गांव जाट जोशी की करीब साढ़े नौ एकड़ जमीन की साइट का चयन किया था। उसके बाद प्रशासन ने बस अड्डा शिफ्टिंग के लिए जमीन की डीपीआर तैयार कर मुख्यालय भेजी थी। वीरवार को मंडल आयुक्त के साथ हुई बैठक में जमीन के रेटों को फाइनल कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर से शुरू होगी सिटी बस सेवा
शहर में पुराने बस अड्डे के पास फिलहाल पांच एकड़ जमीन है। ऐसे में डीसी द्वारा गठित कमेटी की ओर से बस अड्डे की एक एकड़ जमीन पर सिटी बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है, ताकि यहां से खरखौदा, रोहतक, झज्जर, गोहाना और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसें चलाई जा सकें। बस अड्डे की बाकी जमीन नगर निगम को हस्तांतरित किया जाना है, जहां पर मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण होगा।
ये रहे मौजूद
रोहतक मंडल आयुक्त के साथ हुई बैठक में डीसी केएम पांडुरंग, नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र सिंह हुड्डा, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार व रोडवेज महाप्रबंधक जोगेंद्र सिंह रावल मौजूद रहे।
बस अड्डा शिफ्ट करने के लिए जाट जोशी में चयनित जमीन के रेट फिक्स कर दिए हैं। जल्द ही रोडवेज बस अड्डे के लिए जमीन का अधिग्रहण कर निर्माण शुरू किया जा सकेगा।
-जोगेंद्र सिंह रावल, महाप्रबंधक, रोडवेज