फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, auto market shift in sector 13

सेक्टर 3 में 19 एकड़ में शिफ्ट होगी ऑटो मार्केट, 13 साल पुरानी पॉलिसी बदली

Fri, 07 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Fri, 07 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
sonipat, auto market shift in sector 13
स्पेयर पार्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत करती मंत्री कविता जैन व राजीव जैन - फोटो : bureau
बहालगढ़ रोड की आटो मार्केट को जल्द ही सेक्टर 3 में शिफ्ट किया जाएगा, जिसके लिए सेक्टर में 19 एकड़ जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। ऑटो मार्केट शिफ्ट करने में अभी तक 13 साल पहले बनी पॉलिसी बाधा बन रही थी। उस पॉलिसी को सरकार ने बदल दिया है और अब ऑटो मार्केट शिफ्ट करने का रास्ता भी साफ हो गया है। ऑटो मार्केट शिफ्ट करने के लिए ही सर्वे शुरू करने को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने दुकानदारों के अलावा निगम व हुडा के अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया। सर्वे का काम पूरा होते ही जमीन देने के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा और इसमें वर्तमान समय में आटो मार्केट में किराये पर दुकान लेकर काम करने वाले भी आवेदन कर सकेंगे। इसको लेकर ही मंत्री ने हुडा, निगम के अधिकारियों के अलावा दुकानदारों के साथ मीटिंग की और इस पर काम करने के लिए योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

2003 में बनी पॉलसी बन रही थी रोड़ा
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुडा के एस्टेट ऑफिसर विकास ढांडा, डीटीपी धीरेंद्र सिंह, निगम के उपायुक्त रोहतास बिश्रोई, स्पेयर पार्ट्स मार्केट एसोसिएशन प्रधान चंद्रभान व अन्य दुकानदारों के साथ मीटिंग की। वहां बताया गया कि हुडा के प्रशासकीय बोर्ड ने ट्रांसपोर्ट नगर, आटो मार्केट के लिए पॉलिसी में बदलाव किया है। यह पॉलिसी 2003 में बनी थी, जिसमें मार्केट में किराए पर दुकान लेकर काम करने वालों को दूसरी जगह प्रशासन की ओर से जगह नहीं देने का प्रावधान था। इस कारण ही सोनीपत की ऑटो मार्केट शिफ्ट करने का मामला अटका हुआ था, लेकिन अब पॉलिसी में बदलाव कर दिया गया है। उस पॉलिसी के तहत किराए पर दुकान लेकर काम करने वाले दुकानदारों को भी दूसरी जगह मिल सकती है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
मंत्री कविता जैन ने कहा कि हुडा के अधिकारियों को ऑटो मार्केट के प्लाटों के रेट आदि तैयार कराए, जिससे उसकी प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सके। वहीं मंत्री ने ऑटो मार्केट शिफ्ट करने के लिए सर्वे कराने के लिए कहा, जिसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। उसमें हुडा के एस्टेट ऑफिसर, डीटीपी, नगर निगम अधिकारी, स्पेयर पार्ट्स एसोसिएशन के दो पदाधिकारी शामिल होंगे। वह एक सप्ताह में सर्वे करके अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे, जिससे काम को शुरू कराया जा सके। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत में अन्य शहरों के मुकाबले अधिक तेजी से ऑटो मार्केट को शिफ्ट कराया जाएगा, जिससे बहालगढ़ रोड पर यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस सिटी की जमीन भी हुई ट्रांसफर
मंत्री कविता जैन ने बताया कि मुरथल यूनिवर्सिटी के पास साइंस सिटी बनाने का प्रस्ताव है, जिसके लिए नगर निगम को जमीन साइंस एंड टेकभनोलॉजी विभाग को जमीन ट्रांसफर करनी थी। उस जमीन को नगर निगम ने ट्रांसफर करा दिया है, जिससे जमीन की किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। इसके अलावा साइंस सिटी के लिए ओर जमीन मांगी जा रही है, उस पर भी काम किया जा रहा है। जिससे साइंस सिटी का जल्द काम शुरू हो सके और लोगों को इसका फायदा हो।

ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज लाइन का टेंडर भी हुआ
मंत्री के अनुसार शहर में जल्द ही कूड़ा निस्तारण व सीवर लाइन की समस्या भी खत्म हो जाएगी। सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए टेंडर छोड़ा जा चुका है और कंपनी उस पर जल्द ही काम शुरू कर देगी। वहीं शहर में सीवरेज व्यवस्था बेहतर करने के लिए भी लाइन डालने का टेंडर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed