{"_id":"5873d73b4f1c1be165ba8ee5","slug":"sonipat-48-vilages-gym","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने में 48 गांवों में 10 करोड़ से बनेंगी व्यायामशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने में 48 गांवों में 10 करोड़ से बनेंगी व्यायामशाला
अंकित चौहान, सोनीपत।
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 48 गांवों के खिलाड़ियों व योग करने वालों को जल्द ही व्यायामशाला मिल जाएगी। इस पर सरकार की ओर से काम शुरू कर दिया गया है और पहले चरण में जिले के 48 गांवों में 10 करोड़ से ज्यादा की लागत से व्यायामशाला बनवाई जाएगी। यह व्यायामशाला पांच महीने में बनाकर तैयार करनी होगी। इनके लिए काम तेजी से कराया जाएगा और उसके तहत ही जल्द से जल्द टेंडर मांगे गए, जिनको पंचायत विभाग की ओर से मंगलवार को खोला जाएगा।
एक साल पहले कागजों में दबी योजना
प्रदेश की मिट्टी से बड़े-बड़े खिलाड़ी निकलते हैं, जो देश व दुनिया में तमगे जीतकर मिट्टी का मान बढ़ाते हैं। इसको देखते हुए ही सरकार ने गांवों में व्यायामशाला खोलने की योजना बनाई, लेकिन एक साल पहले हुई यह घोषणा केवल कागजों में दबकर रह गई थी, जिस पर अब काम होना शुरू हो गया है। इसके तहत ही पहले चरण में जिले के 48 गांवों को शामिल किया गया है, जिनमें व्यायामशाला खोलने की शुरुआत की गई है। हर गांव में इन व्यायामशाला के लिए 2 एकड़ जमीन को चिह्नित किया गया है, जहां इनको खोला जाएगा। इसके लिए गांव के अनुसार बजट रखा गया है और किसी गांव में 10 लाख का बजट रखा गया है तो किसी के लिए 31 लाख रुपये का बजट भी रखा गया है। यह गांव की आबादी के अनुसार ध्यान में रखकर किया गया है। इन व्यायामशाला में योग करने के लिए हॉल बनाया जाएगा तो वहां पार्क भी तैयार किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी व आम आदमी सभी घूम सकेंगे। इन व्यायामशाला में योग प्रशिक्षण शिविर भी लग सके, उसको भी ध्यान में रखते हुए इनको बनाया जाएगा। उसके लिए स्टेज भी तैयार की जाएगी और इन व्यायामशाला को खुला नहीं रखा जाएगा, बल्कि इनको दीवार से कवर किया जाएगा। पहले चरण में बनने वाली व्यायामशाला के लिए पंचायत विभाग की ओर से टेंडर भी मांग लिए गए थे, जिनको मंगलवार खोला जाएगा। उसके बाद पांच महीने के अंदर व्यायामशाला बनानी होगी और उसको देखते हुए काम तेजी से किया जा रहा है।
पहले चरण में इन गांवों में बनेगी व्यायामशाला
भटगांव, चिताना, लुहारी टिब्बा, टिहर खुर्द, सांडल निवाना, गुहना, जांटी कलां, औरंगाबाद, नासीरपुर बांगर, जाखौली, मटंद, नासत, गामड़ी, बिढ़ाल, टिहर मलिक, आहुलाना, अगवानपुर, खुबरू, हुल्ला हेरी, सिवाली, वाजिदपुर सबौली, कटलूपुर, सफियाबाद, कुरा इब्राहिमपुर, ताजपुर, बखतारपुर, पिपली खेड़ा, बरौदा तुथान, बुसाना, महमूदपुर, धुराना, सिलाना, रोहट, रिधु, झरौठ, फतेहपुर, फरमाना, थाना कलां, निकलोई, कनवाली, बिढलान, मिर्जापुर, चिचराना, रूखी, महरा, रिवारा, बडी, बजाना, सितावली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
गांवों में व्यायामशाला खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन यह पूरा काम पंचायत विभाग की ओर से किया जा रहा है। इन व्यायामशालाओं में योग करने के लिए हॉल के साथ ही पार्क, स्टेज आदि तैयार किया जाएगा। इससे युवाओं को अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम करने को जगह मिल जाएगी।
-प्रेम सिंह हुड्डा, जिला खेल अधिकारी