{"_id":"5d97750f8ebc3e93da78882b","slug":"sonipat-105-nomination-sonipat-news-rtk5215145108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन का अंतिम दिन : ओलंपियन योगेश्वर दत्त, लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी व कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन का अंतिम दिन : ओलंपियन योगेश्वर दत्त, लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी व कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने किया नामांकन
विज्ञापन
नामांकन करते कांग्रेस प्रत्याशी जयतीर्थ दहिया।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले में नामांकन के अंतिम दिन छह विधानसभा सीटों सोनीपत, राई, गोहाना, बरोदा, गन्नौर व खरखौदा से 78 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। ओलंपियन योगेश्वर दत्त, लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार के साथ ही निर्मल चौधरी, मीना नरवाल, जयतीर्थ दहिया, जजपा के पवन खरखौदा, अजीत आंतिल, इनेलो के बालकिशन शर्मा, आप के विमल किशोर ने भी नामांकन किया। सुरेंद्र पंवार ने शहर में जुलूस निकालकर नामांकन किया। ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने गोहाना में नामांकन किया। उनका नामांकन कराने केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे। वहीं खरखौदा में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने मीना नरवाल का नामांकन कराया।
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन छह विधानसभा सीटों से 78 नामांकन प्राप्त हुए। जिला की सभी छह सीटों के लिए कुल 105 नामांकन प्राप्त हुए हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और सात अक्तूबर सोमवार को 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। उसी दिन चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सोनीपत विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार व उनके कवरिंग के रूप में ललित पंवार, इनेलो के बालकिशन शर्मा व उनके कवरिंग के रूप में मंतोष, आम आदमी पार्टी से विमल किशोर व उनके कवरिंग के रूप में आशा रानी, बसपा से आजाद सिंह, लोसुपा से हंसराज, भाजपा से कविता जैन, भारतीय समतावादी पार्टी से आशा, जनता पार्टी से जोगिंद्र, जजपा से अमित, जय महाभारत पार्टी से नरेश कुमार तथा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर करण सिंह ने नामांकन रिटर्निंग अधिकारी विजय सिंह को सौंपा।
बरोदा विस सीट से भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त, इनेलो के जोगिंद्र मलिक, बीएसपी से नरेश, भारतीय समता पार्टी से दिनेश, कांग्रेस से कंवरिंग के रूप में सज्जन कुमार व वजीर, जजपा से भूपेंद्र मलिक, लोसुपा से सत्यनारायण व उनके कवरिंग के रूप में सतीश, जय महाभारत पार्टी से शकुंतला व निर्दलीय उम्मीदवार के लोकेश कुमार व धर्मपाल ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी आशीष वशिष्ठ को सौंपा।
विज्ञापन
गन्नौर विस सीट के लिए भाजपा की उम्मीदवार निर्मल चौधरी व उनके कवरिंग के रूप में सुरेंद्र कुमार, जजपा से रणधीर मलिक, इनेलो से बिजेंद्र, लोसुपा के रजनीश कुमार व उनके कवरिंग के रूप में अमरीश कुमार, आप से सरोजबाला, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी से अयूब, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में त्रिलोक व देवेंद्र शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी कुमार को नामांकन सौंपा।
राई विधानसभा सीट से कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया व उनके कवरिंग के तौर पर अर्जुन दहिया, जजपा से अजीत सिंह आंतिल व उनके कवरिंग के रूप में बीरमती, इनेलो से इंद्रजीत दहिया, भारतीय समस्तवादी पार्टी से सुनील कुमार, महिला एवं युवा शक्ति पार्टी से सोहन कुमार, शिवसेना से मनीष, राष्ट्रीय मजदूर विकास पार्टी से मुकेश, बसपा से परमजीत, जनता दल से सुनील कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार, जनता पार्टी से सुरजीत, जय महाभारत पार्टी से सुनील कुमार, ऑल इंडिया फोरवर्ड ब्लॉक से मोहन अंतिल तथा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बिजेंद्र ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी ब्रह्मप्रकाश अहलावत को सौंपा।
खरखौदा विस सीट से भाजपा की मीना नरवाल, जजपा के पवन खरखौदा, स्वराज इंडिया पार्टी से रविंद्र, खरखौदा व उनके कवरिंग के रूप में उनके भाई श्यामू, इनेलो से विनोद चौहान व उनके कवरिंग के रूप में सविता, आप से बिंदू व उनके कवरिंग के रूप में रणबीर तथा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर हरपाल व मंजू ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी श्वेता सुहाग को सौंपा।
गोहाना विधानसभा क्षेत्र से लोसुपा के राजकुमार सैनी व उनके कवरिंग के रूप में पवन कुमार, जजपा से कुलदीप सिंह व उनके कवरिंग के रूप में उनकी पत्नी अनीता, निर्दलीय उम्मीदवार भूपेंद्र व उनके कवरिंग के रूप में उनकी पत्नी रचना, इनेलो से ओमप्रकाश, बसपा से धर्मबीर तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजकुमार, राजकंवार, प्रदीप व सुरजीत ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी जयबीर सिंह आर्य को सौंपा।
राई में सबसे अधिक नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राई विस क्षेत्र से कुल 25, गन्नौर में कुल 13, खरखौदा में 15, सोनीपत विस से 21, गोहाना विस में 17 और बरोदा विस में 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।

नामांकन करती भाजपा प्रत्याशी मीना नरवाल।- फोटो : Sonipat

नामांकन करती भाजपा प्रत्याशी निर्मल चौधरी।- फोटो : Sonipat

नामांकन करते लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी।- फोटो : Sonipat

नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त।- फोटो : Sonipat

नामांकन करते कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार।- फोटो : Sonipat