फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonepat: There was a jump in the circle rate, 66 percent increase in Sector-16

सोनीपत : सर्कल रेट में आया उछाल, सेक्टर-16 में 66 फीसदी की गई वृद्धि

Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sonepat: There was a jump in the circle rate, 66 percent increase in Sector-16
नए सर्कल रेट में नए व बाहर के सेक्टरों में जमीनों के रेट बेतहाशा बढ़ गए हैं। सेक्टर-8, 9, 16, 17, 18, 19, 26 व 27 में जमीनों की कीमत कई जगह दोगुनी तक हो गई है। पार्श्वनाथ, ओमैक्स, मैप्सको, एल्डिको में प्लॉट लेने पर अब 33 से 66 फीसदी तक ज्यादा कीमत देनी होगी। वहीं, पिछले वर्ष कीमतों में नाममात्र ही बढ़ोतरी की गई थी। शहर के भीतर व रिहायशी क्षेत्रों में कई जगह 0 से 11 फीसदी तक सर्कल रेट बढ़ाए गए हैं। सबसे ज्यादा सेक्टर-16 में बढ़ोतरी हुई है। जहां जमीन की कीमत 15 हजार प्रति वर्गगज से सीधे 25 हजार रुपये प्रति वर्ग गज कर दी गई है।
विज्ञापन

सोनीपत में प्रॉपर्टी की बिक्री में भारी उछाल आया है। बाहरी सेक्टरों के रिहायशी क्षेत्रों में अचानक भारी दाम बढ़े हैं। वर्ष 2022 के लिए जारी सर्कल रेट के अनुसार सेक्टर-8 के ओमैक्स सिटी व पार्श्वनाथ में 33.38 फीसदी से 38.46 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। यहां पहले जहां 13 हजार रुपये प्रति वर्गगज रेट थे, वहां अब 18 हजार हो गए हैं और जहां 15 हजार थे, वहां 20 हजार कर दिए गए हैं। सेक्टर-9, 17, 18 व 19 ओमैक्स में भी लगभग ऐसी स्थिति है। सेक्टर-19 एल्डिको में कई जगह 46 फीसदी तक भी बढ़ोतरी हुई है और यहां पर जहां पहले 15 हजार रेट थे, वहां अब 22 हजार वर्गगज हो गए हैं। सेक्टर-26 व 27 मैप्सको में भी इसी तरह रेट बढ़े हैं। वहीं, सेक्टर-16 में 400 वर्गगज तक के प्लॉट के दाम 15 हजार से सीधे 22 व 25 हजार रुपये कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बहुत से रिहायशी क्षेत्रों में जमीन के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। सेक्टर-23 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 15 हजार रुपये प्रति वर्गगज रेट तय किए गए हैं। सेक्टर-23 क्षेत्र में 7 फीसदी रेट बढ़ाए गए हैं। जिन क्षेत्रों में 2 से 11 फीसदी तक दाम बढ़ाए गए हैं, उनमें नंदवानी नगर, आनंद नगर, ब्रह्म कॉलोनी, हेम नगर, चार मरला, शांति नगर, मामा भांजा चौक से देवीलाल चौक तक, अग्रसैन चौक पर सड़क के दोनों ओर कॉमर्शियल, मुरथल देवडू लिंक रोड, मामचंद नगर, शिव कॉलोनी, जीवन विहार, सेक्टर-14, 15 व 13 के कई कॉमर्शियल व रिहायशी क्षेत्रों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली कैंप, सिक्का कॉलोनी में भी रेट बढ़े हैं। इसके अलावा जनता कॉलोनी, सिद्धार्थ एन्क्लेव, बसंत विहार में 25 फीसदी तक रेट बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में अभी रेट ज्यादा
सर्कल रेट में भले ही कोई ज्यादा वृद्धि नहीं की गई है, लेकिन सेक्टर 15, सुभाष चौक, गीता भवन, बटन फैक्टरी, कच्चे क्वार्टर मार्केट के रेट इस समय भी आसमान छू रहे हैं। इस तरह मिनर्वा सिनेमा से सुभाष चौक, विश्राम गृह, गीता भवन विद्या मंदिर, गीता भवन चौक से आगे क्लॉथ मार्केट तक कॉमर्शियल सड़क के दोनों ओर 65 हजार से 70 हजार रुपये वर्गगज रेट हैं। वहीं, सुभाष चौक से ईएसआई डिस्पेंसरी, डेम्बला मार्केट, बटन फैक्टरी, अशोक नगर, कच्चे क्वार्टर मार्केट, अमृतसरी मिष्ठान भंडार से मोहनलाल वाली कॉमर्शियल सड़क के दोनों ओर भी 70 से 75 हजार रुपये रेट हैं। वहीं, सेक्टर-14 मार्केट में दुकानों के रेट 90 हजार रुपये प्रति वर्ग गज किए गए हैं। इनके अलावा सेक्टर-23 में 60 हजार रुपये रेट किए गए हैं।
इन क्षेत्रों में नहीं बढ़े रेट
सेक्टर-14 में 400 वर्गगज से अधिक तक के फ्लैट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नजदीक सब्जी मंडी के अलावा, सेक्टर 12, 14, 15 व 23 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जमीनों के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा मुरथल अड्डा चौक से सब्जी मंडी जाने वाला रोड, सब्जी मंडी से शूगर मिल तक 100 फुट की गहराई तक, मेमोरियल अस्पताल से ईसीई फैक्टरी तक कॉमर्शियल, बहालगढ़ रोड पर सिविल अस्पताल के पास, सिंचाई विभाग कार्यालय से राठधना रोड पर, एटलस राम मंदिर से फ्लाईओवर, रेस्ट हाउस से रेलवे स्टेशन तक, सुभाष चौक पर नगर निगम की दुकानों के पीछे मॉडल टाउन, गीता भवन चौक व आसपास, शहीद चौक से राम बाजार व फैज चौक तक, कुम्हार गेट आसपास, टीकाराम कॉलेज वाली गली, पुराना शहर कॉमर्शियल, पुलिस लाइन से नगर निगम चुंगी तक, छोटूराम चौक से गोहाना रोड श्मशान घाट तक, सूरी पेट्रोल पंप से कालूपुर चुंगी तक व अन्य बहुत से क्षेत्रों में रेट पिछले साल वाले ही रखे गए हैं।
सेक्टर-16 के लोगों ने की सर्कल रेट कम करवाने की मांग
सेक्टर-16 की वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्व चेयरमैन ललित बतरा से मुलाकात की और उनके सामने समस्या रखी। सेक्टरवासियों ने बताया कि उनके सेक्टर में सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है, लेकिन दाम अचानक से बढ़ा दिए गए हैं। इससे आम आदमी के लिए काफी मुश्किल खड़ी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर विचार करते हुए सर्कल रेट कम करवाने के प्रयास किए जाएं।

वर्जन
नए सर्कल रेट जारी कर दिया गया है। अब नए सर्कल रेट के अनुसार ही रजिस्ट्री की जाएगी। इस बार कुछ क्षेत्रों से सर्कल रेट बढ़े हैं और कई में रेट की बढ़ोतरी नहीं हुई है।
- मनोज अहलावत, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed