{"_id":"572b98d64f1c1b0d745cd23e","slug":"sonepat-news-hindi-news-education-134a-exam-result-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134-ए के नाम पर दिनभर खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134-ए के नाम पर दिनभर खींचतान
अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 06 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : sonepat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार का दिन स्कूल संचालकों और अभिभावकों के नाम रहा। दोनों ने ही जमकर विरोध प्रदर्शन किया। निजी स्कूल संचालकों ने नियम 134-ए के विरोध में तो अभिभावकों ने निजी स्कूल संचालकों तथा ड्रॉ में कम बच्चों को पास करने के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। दिन की शुरुआत में निजी स्कूल संचालक एवं उनका स्टाफ हिंदू कोर्ट रोड पर इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। यहां से जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचे। रास्ते में ही अभिभावकों ने उन्हें काले झंडे दिखाए।
निजी स्कूल संचालकों ने लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। वहीं, दोपहर बाद नियम 134-ए का ड्रॉ घोषित किया गया तो अभिभावक तैश में आ गए। पांच हजार से अधिक बच्चों में से केवल 17 सौ पास होने के बाद अभिभावकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ अभिभावक कैबिनेट मंत्री कविता जैन से मिलने पहुंचे तो कुछ ने शाम के समय गीता भवन चौक पर जाम लगाने की कोशिश की। हरियाणा अभिभावक मंच के बैनर तले कविता जैन के निवास के बाहर प्रदर्शन भी किया गया।
साढ़े 9 बजे होने लगे थे इकट्ठा
हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के तत्वावधान में निजी स्कूल संचालक हिंदू स्कूल कोर्ट रोड में इकट्ठा हो गए थे। यहां से लगभग साढ़े 10 बजे निजी स्कूल संचालक पैदल ही जुलूस की शक्ल में इकट्ठा होकर निकले। छोटूराम चौक से होते हुए सभी सचिवालय तक पहुंचे। रास्ते मेें छोटूराम चौक पर ही छात्र अभिभावक संघ के बैनर तले अभिभावकों ने निजी स्कूल संचालकों को काले झंडे दिखाए। ऐहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
सचिवालय में पहुंचकर स्कूल संचालकों ने नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम निशांत यादव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने, स्कूलों को सुरक्षा देने, नियम 134-ए की बजाए आरटीई लागू करने, 2011 से पूर्व स्थापित स्कूलों से भूमि नियमों में छूट देकर एकमुश्त मान्यता देने, प्रॉपर्टी टैक्स हटाने, स्कूल बसों की आयु 20 वर्ष करने, परमिट की फीस घटाने की मांगें रखी गईं। इस दौरान संघ के प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र मान, जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह, धर्मप्रकाश दहिया, श्रीकृष्ण शर्मा, दिलबाग खत्री, राकेश कुच्छल, आशीष आर्य, एसके शर्मा, हिमांशु कुच्छल, राजेंद्र गाहल्याण आदि मौजूद रहे।
5263 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, 1753 पास
नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए एक मई को आयोजित परीक्षा का परिणाम वीरवार को जारी किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में गठित हाई पावर कमेटी ने डीआरडीए हॉल में परिणाम घोषित किए गए। एडीसी शर्मा ने बताया कि सभी कक्षाओं में दाखिले के लिए 6518 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 5263 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे तथा 1255 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल 1753 विद्यार्थी 55 प्रतिशत अंक लेकर परीक्षा में क्वालीफाई कर पाए।
इनमें सबसे अधिक सोनीपत ब्लॉक से 1185 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। गोहाना ब्लॉक से 240 विद्यार्थी, गन्नौर ब्लॉक से 95 विद्यार्थी, राई ब्लॉक से 70 विद्यार्थी, खरखौदा ब्लॉक से 64 विद्यार्थी, मुंडलाना ब्लॉक से 62 विद्यार्थी और कथूरा ब्लॉक से 37 विद्यार्थी परीक्षा में क्वालीफाई हुए हैं। परीक्षा में राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी अप्लाई किया लेकिन उनके लिए परीक्षा देना अनिवार्य नहीं था। शर्मा ने बताया कि परीक्षा में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं उनमें से राजकीय स्कूलों में 199 और प्राइवेट स्कूलों 1554 विद्यार्थी पढ़ते हैं।
हरियाणा अभिभावक मंच ने किया जागरण
देर शाम परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अभिभावक भड़क गए। कुछ अभिभावक हरियाणा अभिभावक मंच के बैनर तले इकट्ठा होकर कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर पहुंचे। मंच के राजीव वर्मा के नेतृत्व में अभिभावकों ने यहां जागरण शुरू कर दिया। अभिभावकों ने परीक्षा की बजाए पिछली कक्षा के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही ड्रॉ निकालने की मांग उठाई।
छात्र अभिभावक संघ ने की जाम लगाने की कोशिश
छात्र अभिभावक संघ के बैनर तले कुछ अभिभावकों ने बीईओ कार्यालय से सीधे गीता भवन चौक की ओर से रुख किया। अभिभावकों ने यहां पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर अभिभावकों को सड़क से उठा दिया। इसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया, जिस पर अभिभावक मान गए।
गोहाना में भी प्रदर्शन
ड्रॉ घोषित होने के बाद गोहाना में भी अभिभावकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हरियाणा अभिभावक मंच के बैनर तले हुए प्रदर्शन में अभिभावकों ने घोषित परिणाम को अमान्य करते हुए बहिष्कार कर दिया। अभिभावकों ने एसडीएम अजय कुमार को ज्ञापन दिया। अभिभावकों ने कहा कि जब वे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से मिले थे, तब उन्होंने वादा किया था कि आवेदन करने वाले प्रत्येक बच्चे को सरकार प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिलवाएगी। इस मौके पर जितेंद्र ग्रेवाल, जगदीश गाबा, पवन, जसवंत, सुनील खेड़ा, साहिल, सतीश आदि मौजूद रहे।
एसोसिएशन ने दिया 10 तक का अल्टीमेटम
स्कूल एजूकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शाम लाल चावला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसोसिएशन से संबंधित स्कूलों को बंद न करने का आह्वान किया है। शाम लाल चावला ने बताया कि भिवानी में हुई बैठक के बाद सरकार को 10 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है।