फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Son-in-law shot dead father-in-law in land dispute

जमीन के विवाद में दामाद ने साथियों के साथ मिलकर ससुर पर चलाई गोली

Tue, 18 May 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law shot dead father-in-law in land dispute
गांव बख्तावरपुर के व्यक्ति ने जमीन के विवाद में अपने दामाद पर साथियों के साथ मिलकर उनके घर आकर उस पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि गोली बाथरूम की दीवार में जा लगी। जिससे वह बच गया। उनका आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी में भी तीन गोलियां मार रखी हैं। बाद में वे फरार हो गए। व्यक्ति ने दामाद और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास व बेटी पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बख्तावरपुर के रहने वाले हवा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे व एक बेटी है। जिनमें बेटा नवीन चंड़ीगढ़ पुलिस में एसआई है। उसके दोनों बेटे चंडीगढ़ में रहते हैं। उनकी बेटी मुनेश मूलरूप से झज्जर के बादली फिलहाल दिल्ली निवासी परमजीत के साथ शादीशुदा है। उसका बेटी व दामाद से जमीन को लेकर विवाद है। उसकी बेटी व दामाद ने उसे फोन कर जमीन में हक देने व ऐसा नहीं करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दे रखी है।
विज्ञापन

हवा सिंह ने बताया कि वह रविवार रात को घर में सो रहा था। तड़के तीन बजे किसी ने उसके छोटे बेटे का नाम लेकर आवाज लगाई, जिस पर वह बाहर गया तो उसने पूछा कि कौन है तो परमजीत ने कहा कि वह है। इतना कहते ही उसने उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि वह उसे नहीं लगी। उसने बाथरूम की दीवार के पास छिपकर जान बचाई। गोली बाथरूम की दीवार पर लगी। तब उसे बाहर से आवाज आई कि मर गया लगता है। जल्दी भाग चलो। बाद में जब वह बाहर आया तो उसकी कार पर भी तीन गोलियां मारी गई थीं। उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। उसने आरोप लगाया कि बेटी और दामाद ने षड्यंत्र रचकर व दामाद ने अपने तीन-चार साथियों के साथ उनके घर आकर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने जांच कर हवा सिंह के बयान पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई बेटे के मोबाइल पर मैसेज भेजकर धमकी
हवा सिंह ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ पुलिस में एसआई उनके बेटे नवीन के पास भी एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं। उन्होंने पुलिस को उसके स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराई है।

बख्तावरपुर के व्यक्ति ने अपने दामाद पर साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उसने हमले के षड्यंत्र में बेटी के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
अरुण सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed