{"_id":"6a17517141d462ed5f0298d7","slug":"somnath-swabhiman-parv-a-special-train-will-leave-from-kurukshetra-for-somnath-on-june-8-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154593-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: 8 जून को कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए होगी विशेष ट्रेन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: 8 जून को कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए होगी विशेष ट्रेन रवाना
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश के बुजुर्ग लाभार्थियों को सरकार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत गुजरात के सोमनाथ मंदिर के निशुल्क दर्शन करवाने जा रही है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 8 जून को कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत पात्र लाभार्थी सरल पोर्टल www.saraharyana.gov.in पर 6 जून तक पंजीकरण कर सकते हैं। लाभार्भी की आयु 60 वर्ष से अधिक और वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम व हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। सभी लाभार्थियों को यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य है।
अधिकारी ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल्द पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित जिला सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय (डीआईपीआरओ) कमरा नंबर 305 में संपर्क करें।