फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Social Welfare Department's feat, elderly disabled person gets old age pension

Sonipat News: समाज कल्याण विभाग का कारनामा, बुजुर्ग की दिव्यांग तो दिव्यांग की बनाई बुढ़ापा पेंशन

Sat, 29 Nov 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Social Welfare Department's feat, elderly disabled person gets old age pension
फोटो 28- सोनीपत के गांव जुआं निवासी बुढ़ापा पेंशनधारक ओमप्रकाश लघु सचिवालय के बाहर दस्तावेज दिख
सोनीपत। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने पेंशन रिकॉर्ड में एक बुजुर्ग को दिव्यांग तो अन्य दिव्यांग को बुजुर्ग के पेंशन सम्मान भत्ते से जोड़ दिया है। इसका खुलासा तब हुआ जब 77 वर्षीय बुजुर्ग को विभाग की ओर से पेंशन वेरिफिकेशन के लिए बार-बार पेंशन काटने के लिए पत्र भेजा जा रहा था। फिलहाल गांव जुआं निवासी ओमप्रकाश को 18 दिसंबर तक पेंशन में सुधार करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से यह गड़बड़ी एक ही गांव व नाम के दो पेंशनधारकों के होने के चलते हुई। विभाग ने करीब छह वर्ष पहले बुजुर्ग पेंशन धारक को दिव्यांग तो दिव्यांग पेंशन पात्र को बुढ़ापा पेंशन भत्ते से जोड़ दिया। इसको लेकर गांव जुआं निवासी ओमप्रकाश शुक्रवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनी के साथ अपने दस्तावेज लेकर गोहाना रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में पहुंचा।
विज्ञापन

ओमप्रकाश का आरोप है कि विभाग की ओर से उनकी बुढ़ापे के बजाय दिव्यांग की पेंशन बना दी गई है जबकि उसी नाम के जुआं निवासी दूसरे ओमप्रकाश जोकि दिव्यांग हैं, उनकी बुढ़ापा पेंशन बनवा दी है। अब उनके पास पेंशन वेरिफिकेशन के लिए बार-बार पेंशन काटने का डर दिखाकर पत्र भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें 18 दिसंबर तक समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में 2.9 लाख लोग ले रहे पेंशन लाभ
जिला में फिलहाल 2 लाख 09 हजार लोग विभिन्न वर्गों के तहत पेंशन सम्मान भत्ते का लाभ उठा रहे हैं। इनमें 1,21,419 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन भत्ता मुहैया करवाया जा रहा है। मुख्यालय की ओर से विभाग को अक्तूबर में 1241 व नवंबर में 398 पात्र लोगों की सूची तैयार कर भेजी गई है। इन नए लोगों को भी पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इनमें वृद्धावस्था के 1338, विधवा 157, दिव्यांग 51, विधुर व अविवाहित 93 नए लोगों को शामिल किया गया है। इन लोगाें के योजना में शामिल होने के बाद जिला में 2 लाख 10 हजार 639 लोग पेंशनधारक हो जाएंगे।

गांव जुआं निवासी पेंशन पात्र ओमप्रकाश कार्यालय में अपनी गलत वर्ग में पेंशन जुड़ने संबंधी शिकायत लेकर आए थे। फिलहाल कार्यालय के उच्च अधिकारी अवकाश पर हैं। सोमवार को दोनों पेंशनधारकों की समस्या पर चर्चा की जाएगी। पेंशन धारक की समस्या का 18 दिसंबर तक समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।


- अमित कुमार, लिपिक, समाज कल्याण विभाग, सोनीपत
अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा वरिष्ठ नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में कई पेंशन धारक परेशान हैं, जो आज तक आगे भी नहीं आए हैं। कभी लोगों की परिवार पहचान पत्र में गलत आय दिखाकर पेंशन काटी जा रही है तो कभी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीपीएल कार्ड काट दिए जाते हैं। इस तरह लोगाें के सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। कार्यालय में पहुंचने के बावजूद वरिष्ठ नागरिकों की सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी मांग है कि दोनों वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन में जल्द सुधार किया जाए।

- संजय बड़वासनी, जिला पार्षद, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed