फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Smuggler arrested with heroin, accused was bringing it from Delhi

Sonipat News: हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लाता आ आरोपी

Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with heroin, accused was bringing it from Delhi
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को 29.11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव मुरथल निवासी ब्रजेश है। पुलिस ने उसको नांगल खुर्द स्थित टीडीआई एस्पानिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


क्राइम यूनिट कुंडली में नियुक्त एएसआई सुरेश ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ सेक्टर- 7 मोड़, जीटी रोड पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव मुरथल निवासी ब्रजेश हेरोइन बेचने का काम करता है। वह हेरोइन के साथ नांगल खुर्द स्थित टीडीआई एस्पानिया में मौजूद है। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक युवक उनको देखकर बहु मंजिला भवन की सीढि़यों पर चढ़ने लगा। शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। उसे बताया गया कि उस पर मादक पदार्थ रखने का शक है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस देने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट आबकारी एवं कराधान अधिकारी महाबीर प्रसाद गोदारा को कॉल कर मामले से अवगत कराया। वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी की तलाशी ली गई। उसके पास से 29.11 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन को दिल्ली से लेकर आता था। यहां पर उसे अधिक दाम पर बेच देता था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed