फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   smuggler arrested with 2 kilo of help leaf

दो किलो गांजा पत्ती के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
smuggler arrested with 2 kilo of help leaf
सोनीपत। गांव सिसाना के पास से पुलिस ने दिल्ली के मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने दो किलो 32 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मादक पदार्थ निरोधक टीम में शामिल एएसआई यशवीर ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सोमवार देर रात सिसाना की तरफ गश्त पर थी। इसी बीच पता लगा कि दिल्ली के गांव टिकरी कलां का नरेंद्र बाइक पर मादक पदार्थ लेकर यहां सप्लाई करने के लिए आएगा। जिस पर टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। देर रात एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। युवक को रोककर उसे तलाशी देने को कहा तो उसने राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी देने की बात कही। जिस पर रोहणा स्कूल के प्राचार्य सतीश कुमार को बुलवाया गया। उनके सामने आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमें से दो किलो 32 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपनी पहचान नरेंद्र के रूप में दी। उसने बताया कि वह दिल्ली से मादक पदार्थ लाकर यहां बेचता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed