फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SMDA demolishes illegal constructions at three locations

Sonipat News: एसएमडीए ने तीन स्थानों पर गिराए अवैध निर्माण

Wed, 11 Feb 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
SMDA demolishes illegal constructions at three locations
खरखौदा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से मंगलवार को खरखौदा, गांव सोहटी व हलालपुर के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों व निर्माण कार्य के खिलाफ कार्रवाई की। खरखौदा में अवैध रूप से निर्मित की गई पांच दुकानों व एक रेस्टोरेंट को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

गांव सोहटी में लगभग 7.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में 10 लेबर क्वार्टर, 25 डीपीसी, चार चहारदीवारी, 250 मीटर में बने टाइल रोड व 1.5 एकड़ में बने कच्चे रास्तों को ध्वस्त किया गया। गांव हलालपुर में तीन दुकानों व 14 लेबर क्वार्टरों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

डीटीपी नीलम शर्मा ने लोगों से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार की तरफ से कोई मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है अन्यथा एसएमडीए की ओर से अवैध काॅलोनी के निर्माण को किसी भी समय नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed