फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Slow lifting of wheat in Kathura procurement center, farmers came on the road

Sonipat News: कथूरा खरीद केंद्र में गेहूं का उठान धीमा, सड़क पर उतरे किसान

Sun, 30 Apr 2023 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Slow lifting of wheat in Kathura procurement center, farmers came on the road
फोटो 32- सडक़ पर जाम लगाने के दौरान खड़े किए गए ट्रैक्टर-ट्राली व किसान। संवाद
गोहाना। कथूरा खरीद केंद्र में गेहूं का उठान धीमी होने से किसानों के सब्र का बांध टूट गया और वह शनिवार शाम को सड़क पर उतर गए। किसानों ने पहले सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसके बाद करीब 4.30 बजे सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक वह सड़क पर ही बैठे रहेंगे। नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार व मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोहचब के आश्वासन के बाद करीब 6.30 बजे किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल का कहना है कि किसानों पर पहले ही मौसम की मार पड़ी हुई है और अब सरकार किसानों को फसल का समय पर भुगतान नहीं कर रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। उन्होंने बताया कि पॉलिसी के अनुसार जब तक फसल गोदाम तक नहीं पहुंचती, फसलों का भुगतान नहीं होगा। ऐसे में किसानों का कहना है कि सरकार जल्द फसल का उठान करें, ताकि किसानों की फसल गोदाम तक पहुंच जाए और किसानों को समय पर उनकी फसल का भुगतान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज 39 फीसदी हुआ फसल का उठान
कथूरा खरीद केंद्र में अब तक 82 हजार 121 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है, जबकि 32 हजार 270 क्विंटल का उठान हुआ है। ऐसे में 50 हजार क्विंटल से अधिक खरीद किया हुआ गेहूं केंद्र में पड़ा हुआ है। इतना ही नहीं अब भी करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं केंद्र पर पड़ा हुआ है, जिसकी खरीद नहीं हुई है। किसानों काे फसल खराब होने का भय सता रहा है।
किसानों की अनदेखी कर रही सरकार
भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसान पहले ही बेमौसमी बारिश से परेशान हैं और अब सरकार गेहूं का उठान नहीं कराकर किसानों का शोषण कर रही है। इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इसके परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेंगे।
- अक्षय नरवाल, किसान, गांव कथूरा।
फसल का जल्द उठान करे सरकार
गेहूं की खरीद तो हो चुकी है, लेकिन किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। मंडियों में रखे गेहूं के बोरों का सरकार जल्द उठान करे, जिससे किसानों को उनकी फसल का भुगतान हो सके। यदि किसानों को फसल का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
- सत्यवान नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन।
वर्जन
किसान गेहूं का का उठान धीमा होने को लेकर करीब 4.30 बजे कथूरा में सड़क पर बैठे थे। किसानों को समझाया गया है कि जल्द उनकी फसल का उठान किया जाएगा। इसके बाद किसान करीब 6.30 बजे वापस चले गए थे।

- प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार, गोहाना
वर्जन
मंडियों का दौरा किया गया था और किसानों की समस्याएं सुनी हैं। किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों व एजेंसियों की बैठक ली। एजेंसियों व आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द अनाज मंडी व खरीद केंद्रों से फसल का उठान करें, ताकि किसानों को उनकी फसल का भुगतान किया जा सके।
- आशीष वशिष्ठ, एसडीएम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed