{"_id":"67df09c829bfbacfa70269e7","slug":"skin-diseases-will-be-treated-daily-in-civil-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134111-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अस्पताल में रोजाना होगा चर्म रोग का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अस्पताल में रोजाना होगा चर्म रोग का इलाज
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में अब रोजाना चर्म रोग का इलाज होगा। पानीपत से स्थानांतरण होकर आए चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र सिंह ने ओपीडी शुरू कर दी है।
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना दाद व खुजली के मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल की ओपीडी 250 से ज्यादा होती है। सरकार ने उन्हें जुलाई, 2024 में एसएमओ पदोन्नत किया था। उनकी नियुक्ति सीएचसी जुआं में कर रखी है। उसके बाद से वह जिला नागरिक अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन ओपीडी लगा रहे थे। अब पानीपत से स्थानांतरण होकर आए चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र ने ओपीडी शुरू की है। डॉ. राजेश सिंघल से पहले चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र इसी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह फरवरी 2019 में स्थानांतरण होकर पानीपत चले गए थे।