फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Skilled reporter and master trainer of Balvatika-3 honored

Sonipat News: निपुण रिपोर्टर व बालवाटिका-3 के मास्टर ट्रेनर किए सम्मानित

Sat, 08 Feb 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Feb 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Skilled reporter and master trainer of Balvatika-3 honored
फोटो 32- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित बीआरसी कार्यालय में डीईईओ रचना बाना, जिला एफएलएन समन्वयक मनो
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित बीआरसी कार्यालय में शुक्रवार को जिलास्तर पर अव्वल रहे निपुण रिपोर्टर्स व बालवाटिका-3 के मास्टर ट्रेनर (केआरपी) के लिए समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंची जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) रचना बाना ने जिलास्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे निपुण रिपोर्टर्स की टीम को उनके अध्यापकों के साथ सम्मानित किया। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिलों के टॉप-दो रिपोर्टर्स वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपलोड किया था। जिन दो विद्यालयों के वीडियो को सबसे ज्यादा लाइक मिले और सबसे ज्यादा बार देखा गया, उन विद्यालयों की टीम को जिलास्तर पर सम्मानित किया जाना था। जनवरी में जिलास्तरीय निपुण रिपोर्टर्स का परिणाम जारी कर दिया था। इसके तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंडोरी से निपुण रिपोर्टर कृष्ण, दक्ष व सन्नी को उनकी अध्यापिका सीमा सिंह व राजकीय प्राथमिक पाठशाला तुर्कपुर से निपुण रिपोर्टर रविका, गौरव, यामिनी के साथ उनकी अध्यापिका रचना को भी सम्मानित किया गया। जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा ने बताया कि दिसंबर में खत्म हुए प्राथमिक अध्यापकों के लिए बालवाटिका-3 प्रशिक्षण में जिन केआरपी ने अपना योगदान दिया था। समारोह में उन्हें भी डीईईओ ने प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न व निपुण हरियाणा निपुण सोनीपत के लोगों युक्त मग देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एपीसी डॉ. अतर सिंह, वरिष्ठ केआरपी, राज्य ट्रेनर समूह सदस्य किरण दरोलिया सहित सभी सातों खंडों के खंड समन्वयक मौजूद रहे। डीईईओ रचना बाना ने कहा कि जिस मेहनत व लगन से केआरपी अध्यापकों को प्रशिक्षण देने का कार्य करते हैं, वह काबिल ऐ तारीफ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी केआरपी के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed