फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six copycats caught in 10th class English paper

Sonipat News: 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में पकड़े छह नकलची

Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
Six copycats caught in 10th class English paper
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। शिक्षा बोर्ड व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास के बावजूद परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुक रहा। शिक्षा बोर्ड की तरफ से गठित उड़नदस्ता टीमें लगातार नकलचियों पर लगाम कसने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। सोमवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में फ्लाइंग टीमों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से छह परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। नकल करते पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए गए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर था। नकल रहित परीक्षा संचालित करने के दावों के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल का खेल चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप अधिक नजर आया। गोहाना स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर युवा दीवार पर चढ़कर खिड़कियों से पर्चियां डालते नजर आए। ऊंचाई अधिक होने पर युुवाओं ने दीवार पर चढ़ने के लिए लकड़ी की कड़ी का सहारा लिया। युवा दीवार पर चढ़कर पर्चियां डालते और कड़ी के सहारे नीचे उतरते रहे। पर्चियों के इस खेल को रोकने के लिए पुलिस कर्मी कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन


नहीं रुक रहा बाहरी हस्तक्षेप
बोर्ड परीक्षाओं में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुक रहा। दावा किया जा रहा है कि पुलिस कर्मी सख्ती बरत रहे हैं, लेकिन धारा 144 लागू होने के बावजूद परीक्षा केंद्रों के बाहर युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है। सोमवार को 10वीं के अंग्रेजी विषय के पेपर में भी कई परीक्षा केंद्रों के बाहर युवाओं की खूब भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पकड़े गए नकलची
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्ता टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा से दो, भठगांव, खरखौदा, भावड़ व राई में बनाए गए परीक्षा केंद्रों से एक-एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा।


वर्जन
10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में छह परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा है। सभी के यूएमसी बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में नकल किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- महेश कुमार, बोर्ड अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed