फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six contenders in the fray; Hooda and Sheoran face off again.

Sonipat News: छह दावेदार मैदान में, हुड्डा व श्योराण फिर आमने-सामने

Mon, 24 Aug 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Six contenders in the fray; Hooda and Sheoran face off again.
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सियासी जमीन तैयार हो गई है। पुराने चेहरे फिर से मैदान में कूद पड़े हैं। अब तक छह दावेदार मैदान में आ चुके हैं। पिछली बार नामांकन रद्द होने से चुनाव से चूक गए अरविंद श्योराण ने फिर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बिना वोटिंग प्रधान बने दीपक हुड्डा पहले से चुनावी तैयारियों में व्यस्त हैं। बार के पूर्व महासचिव दीपक भारद्वाज डेढ़ माह पहले ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। तेजबीर दहिया, तेजबीर कुंडू सहित कई अन्य वकील भी मैदान में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में रोहतक की जिला बार एसोसिएशन काफी अहम है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा से लेकर कई नेता जिला बार के सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने 11 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन के लिए मतदान की तिथि तय की है। इसके लिए 3 हजार से ज्यादा वकीलों की मतदाता सूची बार काउंसिल के पास मंजूरी के लिए भेजी गई है। अब बार काउंसिल की ओर से जांच-पड़ताल के बाद सूची वापस बार के चुनाव अधिकारी को भेजी जाएगी। 28 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची आ सकती है। इसके बाद चुनाव अधिकारी चुनाव कार्यक्रम घोषित करेंगे।

प्रधान की जीत के लिए समीकरण बना रहे वकील : प्रधान पद के लिए मैदान में निवर्तमान प्रधान दीपक हुड्डा, पूर्व प्रधान अरविंद श्योराण, पूर्व महासचिव दीपक भारद्वाज, तेजबीर दहिया सहित छह से ज्यादा वकील मैदान में बताए जा रहे हैं। पिछली बार दीपक हुड्डा व अरविंद श्योराण के बीच सीधा मुकाबला था। आखिरी समय में अरविंद श्योराण का नामांकन रद्द हो गया था। दीपक हुड्डा बिना मतदान के ही प्रधान घोषित कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed