{"_id":"68bc64b00ffafe804f0e32d6","slug":"situation-worsened-due-to-waterlogging-three-houses-collapsed-sonipat-news-c-17-roh1020-722817-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जलभराव से बिगड़े हालात, तीन मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जलभराव से बिगड़े हालात, तीन मकान गिरे
विज्ञापन
29 खेड़ी महम में मकान गिरने के बाद हुए नुकसान को दिखाता ग्रामीण। संवाद
रोहतक/महम/ सांपला/कलानौर। जिले में बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। महम, कलानौर व सांपला में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। कलानौर के कुछ वार्डों में तीन फीट तक पानी भर गया है।
खेड़ी महम में तस्वीर, कलानौर के वार्ड नंबर 01 में मनजीत व वार्ड नंबर 12 में सतीश का मकान गिर गया। इसके अलावा कई घरों में दरारें आ गई हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है।
बिगड़ते हालात से ग्रामीणों में गुस्से की जानकारी मिलते ही उपायुक्त सचिन गुप्ता खुद महम के जलभराव वाले क्षेत्र में पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लेते हुए पीड़ितों को शत-प्रतिशत भरपाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
भैणी सुरजन से पानी निकालने के लिए पोकलेन मशीन की मदद से ड्रेन की खुदाई शुरू कर दी गई है मगर भैणी मातो के किसानों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे उनके खेत का रास्ता बंद हो जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी उतारने का सही रास्ता भैणी सुरजन व सैमाण के बीच से है। यही नहीं रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे की भी उम्मीद है।
हिसार जाते समय सीएम महम इलाके के लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार शाम को दस मिनट तक तेज बारिश होने से एक बार फिर से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
--
ग्रामीणों के कार्यालय पर धरना देने के लिए आने से पहले महम पहुंचे उपायुक्त
महम। भैणी सुरजन के ग्रामीणों ने मांग की थी कि उनके खेतों का पानी निकालने के लिए मशीन लगाकर काम चालू किया जाए। मगर ऐसा नहीं करने से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीण पूर्व सरपंच रामनिवास, किसान नेता अंकुश सिवाच, धर्मबीर बड़ाली ने बताया कि दो माह से प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। कार्रवाई नहीं होती है। सुबह गांव से 30 ट्रैक्टर बस स्टैंड पर एकत्रित किए गए। रोहतक डीसी कार्यालय के लिए कूच करने की तैयारी की मगर इसकी सूचना मिलने ही उपायुक्त गांव पहुंच गए। वह गांव में नहीं आते तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर धरना देते।
-- -- -- -- -
प्रशासनिक अमले ने फरमाना, भैणी महाराजपुर का भी दौरा किया
दौरे पर पहुंचे उपायुक्त ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार किसानों के नुकसान की शत-प्रतिशत भरपाई की जाएगी। मकानों में पानी घुस जाने से भी नुकसान हुआ है। इसकी भी पूरी तरह से भरपाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चारों तरफ अत्यधिक पानी भरा है। इससे उनके घरों में भी भूजल ऊपर आ गया है। गांव में सीवर सिस्टम नहीं है। शौचालयों के लिए कुई बनाई गई हैं। उनमें पानी भरने से शौच की दिक्कत हो रही है।
खाना पकाने के लिए ईंधन, पशुओं के लिए चारे की समस्या है। प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मौके पर ही पोकलेन मशीन से ड्रेन की खुदाई शुरू करवा दी है।
-- -- -- -- -- -
मातो भैणी के किसानों ने किया ड्रेन खोदे जाने का विरोध
मातो भैणी के किसान पूर्व जिला पार्षद विकास सिवाच, रिटायर्ड एसडीओ राजबीर, रोहतास, पप्पू, रामफल,कालू, नवीन, प्रवीन ने कहा कि उनके खेतों से ड्रेन खोदी जा रही है। ऐसा करने से उनके खेतों का रास्ता बंद हो जाएगा। पानी उतारने का सही रास्ता भैणी सुरजन व सैमाण के बीच से है। प्रभावशाली लोगों ने प्रशासन को गुमराह करके ड्रेन को गलत रास्ते से खोदने के लिए राजी कर लिया है। यहां 14 फीट की ऊंचाई के अलावा रेतीली जमीन पर पानी रिसाव का अंदेशा है।
-- -- -- -
किसानों ने की नहर बंद करने की अपील
महम। शनिवार को महम कस्बे व साथ लगते गांव किशनगढ़ इमलीगढ़, बहलबा में फिर से तेज बारिश हुई। इससे कस्बे व उसके साथ लगते गांव किशनगढ़ में पानी भरने की स्थिति बन गई। लोगों ने प्रशासन से नहर बंद करने की मांग की है। अभी तक प्रशासन नहर बंद करने में असफल रहा है। महम नपा वार्ड 14 के पार्षद विकास श्योराण, सोमबीर, सुखबीर गोयत, महम चौबीसी सर्वखाप प्रधान सुभाष नंबरदार, राजेश, जग्गू, जसवंत, जीतू का कहना है कि लोग प्रशासन को बार-बार उनके घरों में पानी घुसने से रोकने की गुहार लगा रहे हैं। वक्त रहते प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। उनके घरों को डुबोने के लिए बहलबा माइनर ही काफी है। इससे रोजाना कई क्यूसेक पानी निकल रहा है। यह शहर व गांव की तरफ बढ़ रहा है।
-- -- -- -- -
खेड़ी महम में गिरा मकान
महम। खेड़ी महम में बारिश के कारण मकान गिर गया। मकान मालिक तस्वीर ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। अचानक छत से पानी गिरने लगा। इस पर वह परिवार के साथ दूसरे कमरे में चले गए। चंद पलों में छत गिर गई। सारा सामान खराब हो गया।
-- -- -- -- --
कलानौर में कई मकानों में आईं दरारें
कलानौर। कस्बे के लोगों के मकानों में दरारें आनी शुरू हो गई हैं। शनिवार को वार्ड नंबर एक में मनजीत और वार्ड नंबर 12 में सतीश का मकान गिर गया। हादसे के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। इनके अलावा कई मकानों में दरारें आ गई हैं। वार्ड पार्षद प्रवीण कुमारी ने बताया कि वार्ड में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। फर्श धंस रही हैं।
-- -- -- -- -
वार्ड नंबर 10 के नहीं सुधरे हालात
कलानौर वार्ड नंबर 10 सबसे पिछड़ा वार्ड बन गया है। पार्षद रामबीर ने बताया कि वार्ड में समस्या ज्यों कि त्यों है। गली में तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। घरों में दूषित पानी भरने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। तालाब भी ओवरफ्लो हो चुका है। वार्ड नंबर 10 की छह गलियों में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। तहसील रोड पर भरे पानी की निकासी के लिए पार्षद राजकुमार उर्फ राजू फौजी ने पाइपलाइन बिछाई है।