फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Siren will be played for security of liquor vends

Sonipat News: शराब ठेकों की सुरक्षा के चलते बजाया जाएगा सायरन

Tue, 17 Jun 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Siren will be played for security of liquor vends
सोनीपत। राई स्थित कार्यालय में सोमवार को पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने पुलिस अधिकारियों व शराब विक्रेताओं के साथ बैठक की, जिसमें शराब ठेकों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था और आपसी सहयोग बनाए रखने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। आपाकालीन स्थिति में शराब ठेकों की सुरक्षा के चलते सायरन बजाया जाएगा।
विज्ञापन

शराब कारोबारियों ने ठेकों पर आपराधिक लोगों की ओर से लूट की वारदात को अंजाम देने के मामलों पर चिंता व्यक्त की। जिस पर पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त को निर्देश जारी किए गए हैं। शराब कारोबारी विषम परिस्थितियों में तुरंत 112 डायल करें या नजदीकी थाना को सूचना दें। डायल 112 टीम पांच मिनट के अंदर आपके पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस और शराब ठेकेदारों के बीच जानकारी का आदान-प्रदान होना
पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि शराब से संबंधित अपराध को रोकने के लिए पुलिस आपराधिक तत्वों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए तत्पर है। पुलिस और ठेकेदारों के बीच जानकारी का आदान-प्रदान होना चाहिए, ताकि अवैध रूप से कारोबार करने वाले अपराधियों को काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed