फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shruti in skating under-14, Shia first in under-17

Sonipat News: स्केटिंग अंडर-14 में श्रुति, अंडर-17 में शिया प्रथम

Sun, 27 Aug 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Shruti in skating under-14, Shia first in under-17
जिलास्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाते साउथ पॉइंट संस्थान के चेयरमैन दिलबाग सिं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को विभिन्न स्कूलों में आगाज किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न 30 स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने दम दिखाया। पहले दिन लड़कियों के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। स्केटिंग अंडर-14 में श्रुति तो अंडर-17 में शिया प्रथम रहीं।
जिला खेल अधिकारी (शिक्षा) रामबीर सरोहा ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले खिलाड़ी ही जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। यह खेल प्रतियोगिता 1 सितंबर तक चलेगी। पहले दो दिन जहां लड़कियों के मुकाबले खेले जाएंगे, वहीं 28 व 29 अगस्त को लड़कों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिदू स्कूल कोर्ट रोड में बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लड़कियों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

साउथ प्वाइंट स्कूल में जिलास्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
सोनीपत। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। खेलों का शुभारंभ साउथ ग्रुप प्वाइंट के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने करवाया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन लड़कियों के मुकाबले खेले गए। रविवार को भी लड़कियों के ही मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले हुए, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। संस्थान के वाइस चेयरमैन रोहित खत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी।
स्केटिंग में यह रहे परिणाम
अंडर-14, क्वाड्स
स्थान विजेता स्कूल

प्रथम श्रुति हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल

द्वितीय शानवी डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल

तृतीय पलक शिवा शिक्षा सदन

अंडर-17, क्वाड्स
प्रथम शिया ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल

द्वितीय मुस्कान होली चाइल्ड स्कूल

तृतीय मोनिका टीकाराम गर्ल्स स्कूल

--

अंडर-14, इनलाइन
प्रथम श्रेया हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल

द्वितीय कामाक्षी होली चाइल्ड स्कूल

तृतीय एंजल डीएवी मल्टीपरपज स्कूल, सेक्टर-15



अंडर-17, इनलाइन
प्रथम अंजलि जेपी जैन स्कूल

द्वितीय मानसी स्वर्ण प्रस्थ पब्लिक स्कूल

तृतीय अवनी दहिया लिटल एंजल्स स्कूल

--
ब्राइट स्कॉलर स्कूल में खिलाड़ियों ने लगाए निशाने
सोनीपत। ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल 29 अगस्त तक ताइक्वांडो, राइफल शूटिंग व तैराकी में जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसमें जिले के विभिन्न स्कूल भाग ले रहे हैं।

संयोजक व पर्यवेक्षक सुरेंद्र मेहला ने डीईपी तिलकराज के साथ टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. किरण दलाल, निदेशक खेल नरेंद्र नेगी, विद्यालय खेल विभागाध्यक्ष संतोष, तैराकी प्रशिक्षक नीरज, शूटिंग प्रशिक्षक अश्वनी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक योगेश ने टूर्नामेंट का संचालन किया। पहले दिन हुए मुकाबलों में दक्ष, आदित्य, अंकित, गौरव व गौरीश ने जीत दर्ज की।
तीरंदाजी प्रतियोगिता में श्रीजी की छात्राओं का राज्यस्तर के लिए चयन
श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में तीरंदाजी प्रतियोगिता करवाई गई। सोनीपत के कई विद्यालय की लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में श्रीजी की सात छात्राओं ने भाग लिया। अंडर-14 में वान्या ने तृतीय, अंडर- 17 में श्रीजी की भवि ने द्वितीय, वंशिका ने तृतीय व रिनी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इन सभी छात्राओं का राज्यस्तर के लिए चयन किया गया।


चयनित 12 लड़के व 12 लड़कियां अंडर 9 आयु वर्ग में करेंगे सोनीपत का प्रतिनिधित्व
ब्राइट स्कॉलर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोलबॉल प्रतियोगिता कराई गई। हरियाणा रोलबॉल एसोसिएशन के आदेशानुसार प्रशिक्षकों ने परिणाम घोषित किए। प्रशिक्षक मनीष नैन, विनोद, प्रिंस व गुरुग्राम से मुस्कान ने खिलाड़ियों का चयन किया। प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंडर 9 के 12 लड़के व 12 लड़कियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। यह खिलाड़ी तीन सितंबर को कैथल में सोनीपत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed