{"_id":"65a172bbeecf8e36d30c822d","slug":"shriram-mandir-shaurya-and-utsav-yatra-will-be-taken-out-on-21st-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12277-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 21 को निकाली जाएगी श्रीराम मंदिर शौर्य और उत्सव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 21 को निकाली जाएगी श्रीराम मंदिर शौर्य और उत्सव यात्रा
Fri, 12 Jan 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में दुकानदारों को श्रीराम मंदिर शौर्य एवं उत्सव यात्रा का निमंत्रण देते भाजपा नेता राजीव
सोनीपत। भाजपा नेता राजीव जैन ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 21 जनवरी को शहर में निकाली जाने वाली श्रीराम मंदिर शौर्य और उत्सव यात्रा का दुकानदारों को निमंत्रण दिया। कहा कि यात्रा सुबह 10 बजे गोहाना रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू होगी। यह यात्रा गोहना रोड, ककरोई रोड, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, श्री खाटू श्याम मंदिर, रोहतक रोड रेलवे ओवरब्रिज, परशुराम चौक, ओल्ड डीसी रोड, दिल्ली रोड, विवेकानंद चौक, सेक्टर-14 मार्केट, मुरथल अड्डा, बस स्टैंड, गीता भवन चौक, मिशन चौक होते हुए श्रीराम मंदिर एवं अग्रवाल धर्मशाला में समाप्त होगी। यात्रा का 100 से ज्यादा स्थानों पर भव्य स्वागत होगा।
राजीव जैन ने कहा कि 22 जनवरी को सभी मंदिरों एवं मठों में भक्ति संगीत कार्यक्रम होंगे और प्रभु राम की महाआरती होगी। कहा कि देश-विदेश में उत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने दुकानदारों को पांच दीये वितरित करते हुए 22 जनवरी की रात को राम ज्योति घरों पर जलाने की अपील की। इस दौरान कृष्ण कुमार, प्रवीण महलाना, मंजीत, सतपाल, जितेंद्र मोर, सुभाष, मनोज, करण, राजबीर, मुकेश बंसल, राघव, बिजेंद्र, प्रताप लाकड़ा, डॉ. स्वाति, नफीस, रमेश, राज कुमार शर्मा, श्रीभगवान सिंगला, सुनील सिंगला, अनूप सिंह सहरावत, यासीन, संजय स्वामी, नरेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र आदि उपस्थित रहे।