फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shri Ram Katha was started by taking out Kalash Shobha Yatra

Sonipat News: कलश शोभायात्रा निकाल श्री रामकथा का किया शुभारंभ

Fri, 13 Sep 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha was started by taking out Kalash Shobha Yatra
फोटो 18- सोनीपत के श्री देवी चिट्टाने वाली माता मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में भाग लेते श्रद
सोनीपत। बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में श्रीराम ज्योतिषपीठ की ओर से 12 दिवसीय श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा निकालकर किया गया। कलश शोभायात्रा सिद्धपीठ श्री देवी चिट्टाने वाली माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। 151 कलशों की पूजा के बाद महिलाओं ने उन्हें उठाकर यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य यजमान के रूप में देवेंद्र वर्मा ने कलश पूजा करवाई। मंदिर के पुजारी पंडित अमित शौनक ने बताया कि 13 से 21 सितंबर तक श्रीराम कथा में अयोध्या से कथा व्यास सद्गुरुदेव स्वामी बालयोगी महाराज प्रभु की महिमा का गुणगान करेंगे। 22 सितंबर को हवन व भंडारे के साथ महायज्ञ संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम में ओमप्रकाश, राजेंद्र कुच्छल, महेश गोयल, महेंद्र मंगला, अमित कुच्छल सहित श्रीराम ज्योतिषपीठ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed