फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shot himself to implicate neighbour, arrested

Sonipat News: पड़ोसी को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 15 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shot himself to implicate neighbour, arrested
फोटो :31: सोनीपत में सिविल लाइन थाना पुलिस की गिरफ्त में झूठी शिकायत देने का आरोपी। स्रोत : पुल
सोनीपत। पड़ोसी को फंसाने के लिए इंद्रा कॉलोनी में युवक ने खुद को गोली मारने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। युवक ने किसी पर अंधेरे में गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में मामले से पर्दा उठा तो वह खुद ही अपने जाल मेंं फंस गया। आरोपी सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना में सौरभ ने 10 अगस्त को बताया था कि रात को किसी ने उसे गोली मार दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उसने बताया था कि वह राजमा-चावल की रेहड़ी लगाता है। 9 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह शराब की दुकान से लौटने के बाद बाइक से उतरकर घर के अंदर जाने लगे तो पड़ोस के घर से एक व्यक्ति आया और उन पर गोली चला दी। गोली उनकी बाजू में लगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार ने बताया कि जांच में मामला संदेहास्पद लगा। सौरभ से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि पड़ोसी मनोहर लाल और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए उसने खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed