फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shortage of deep buses on Khanpur route, one has to wait for hours in summer

Sonipat News: खानपुर रूट पर गहराई बसों की कमी, गर्मी में घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Mon, 20 May 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 May 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Shortage of deep buses on Khanpur route, one has to wait for hours in summer
सोनीपत के बस अड्डे पर खानपुर रूट पर जाने वाली बस में जान जोखिम में डालकर दरवाजे पर लटके यात्री
सोनीपत। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही रोडवेज बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा जाने लगा है। सोमवार को कई रूटों पर बसों की कमी बनी रही। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बस अड्डे पर हालात यह रहे कि खानपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद बस आई तो वह बूथ पर लगते ही यात्रियों से खचाखच भर गई। विद्यार्थियों को बस के दरवाजे पर खड़े होकर जान जोखिम में डालकर सफर करने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रशासन की तरफ से रोडवेज विभाग से तीन बसें मांगी गई थी। पिछले कई दिनों से बसों को प्रशासनिक ड्यूटी में भेजा गया है। शनिवार व रविवार को अवकाश होने की वजह से यात्रियों को अधिक परेशानियों का सामना नही करना पड़ा। सोमवार को सोनीपत बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ अधिक हो गई। प्रशासनिक ड्यूटी में बसें भेजे जाने से खानपुर रूट पर दोपहर को बसों के दो समय खाली गए। इससे रूट पर यात्रियों की भीड़ अधिक हो गई। यात्री रोडवेज अधिकारियों के पास जाकर बसें चलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि वह 11.30 बजे से बसों का इंतजार कर रहे हैं। सोनीपत बस अड्डे से खानपुर रूट पर 2.30 बजे बस लगाई गई। जबकि 12.30 बजे और 1.30 बजे जाने वाली बसों के फेरे नहीं भेजे गए। भीषण गर्मी में बसों का इंतजार करते हुए हालत पतली हो गई है। सोनीपत बस अड्डे से बड़ौत रूट पर जाने वाली बस के लिए भी यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालकों की खल रही कमी
मौजूदा समय में सोनीपत बस डिपो में 140 से अधिक बसें मौजूद है। हालांकि रोडवेज विभाग को परिचालकों की कमी खल रही है। जिसके कारण बसों का संचालन करने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि खानपुर कलां, गन्नौर व उमेदगढ़ रूट पर चलने वाली तीन बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा गया है। जिस कारण यह समस्या बनी है।

वर्जन
सोनीपत बस डिपो से प्रशासनिक ड्यूटी पर तीन बसें भेजी गई हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिस भी रूट पर भीड़ बढ़ती है, उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया जाता है।
विरेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed