फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   short sport playground will prepare in haryana, sport minister, sonipat

प्रदेश में स्टेडियम की जगह छोटे खेल परिसर बनाएगी सरकार : संदीप सिंह

Sun, 12 Jul 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
short sport playground will prepare in haryana, sport minister, sonipat
खिलाड़ियों से मुलाकात करते खेलमंत्री संदीप सिंह। - फोटो : Sonipat
गोहाना/सोनीपत। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने अब बड़े स्टेडियम बनाने की जगह ग्रामीण स्तर पर छोटे खेल परिसर तैयार करने का फैसला लिया है। उन खेल परिसर पर लागत कम आएगी और इसका ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। वे रविवार को बरोदा हलके के गांवों में पहुंचे थे।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि वह स्थिति सामान्य होने पर प्रदेश के हर जिले का दौरा करके खिलाड़ियों व खेलों से जुड़े लोगों के सुझाव लेंगे, जिससे व्यवस्थाओं को ज्यादा बेहतर किया जा सके। खेल मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को बरोदा हल्के के गांव छतहेरा, महमूदपुर मान, रिंढाना, मदीना, कथूरा, भैंसवाल कलां आदि का दौरा किया। खेल मंत्री ने बली ब्रह्मणान स्थित राजीव गांधी खेल परिसर एवं खेल नर्सरी में पहुंच कर खिलाड़ियों की समस्याएं सुनीं। खिलाड़ियों ने उनके सामने व्यवस्थाएं बेहतर कराने की मांग रखी, जिससे उनकी प्रैक्टिस में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की तरफ से जितनी मांग रखी गई है, उनको जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को इस समय सचेत रहते हुए अपनी प्रेक्टिस जारी रखनी चाहिए। कोरोना ने खेलों की रफ्तार को कम जरूर किया है, लेकिन खिलाड़ी भी किसी न किसी तरह से प्रैक्टिस लगातार कर रहे है। अब धीरे धीरे इस संकट से बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है और ऐसे में खिलाड़ियों को भी सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करते हुए अपनी प्रैक्टिस को गति देनी चाहिए।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र से बेटियां खेलों में अधिक से अधिक आगे आएं। इसके लिए अभिभावकों का सहयोग बेहद जरूरी है। महिला खिलाड़ियों की सुविधा व सुरक्षा का सरकार पूरा ध्यान रख रही है और इसके लिए महिला टीम के साथ कोच व मैनेजर दोनों महिला नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द खेलों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खेल राज्यमंत्री ने सभी जिला खेल अधिकारियों व कोच को निर्देश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की समस्याओं को गंभीरता से लें। सरकार से जितनी भी मदद चाहिए, उसे पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा। उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रत्याशी योगेश्वर दत्त, मुकेश, कोच नरेंद्र दलाल, भैंसवाल गांव के सरपंच राजेश मलिक, मंजीता देवी, वजीर सिंह, प्रवेश मलिक, दीपक मलिक, गौशाला बली ब्राह्मणान के प्रधान प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed