फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shopkeepers in the city will receive a notice if plastic waste is found in front of their shops.

Sonipat News: शहर में दुकान के सामने मिला प्लास्टिक कचरा तो दुकानदार को मिलेगा नोटिस

Sat, 19 Sep 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers in the city will receive a notice if plastic waste is found in front of their shops.
फोटो - पुरानी अनाज मंडी रोड, जहां कचरे की समस्या रहती है। संवाद - फोटो : Samvad
गोहाना। शहर के दुकानों के सामने प्लास्टिक कचरा मिला तो दुकानदार को नोटिस दिया जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों ने वीरवार को कर्मचारियों को दिशानिर्देश जारी किए। नोटिस देने के बाद बार-बार रोड पर कचरा फैलाने वाले दुकानदारों पर 500 से 5000 हजार तक जुर्माना भी जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए प्रतिदिन सफाई करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त घरों से कचरा उठाने की भी व्यवस्था की गई है। नगर परिषद शहर के कॉमर्शियल एरिया से अलग से कचरे का उठान करवा रहा है। अधिकारियों के अनुसार शहर के बाजार एरिया में रात को दुकानें बंद होने के बाद सफाई करवाई जाती है। इसके बावजूद भी सुबह के समय दुकानों के सामने प्लास्टिक कचरे के ढेर मिलते हैं। दुकानदार सुबह दुकानें खोलने के बाद सफाई कर कचरा रोड पर डाल देते हैं। इस कचरे में प्लास्टिक की थैलियां अधिक होती हैं। अब ऐसा करने वाले दुकानदारों से सख्ती से निपटा जाएगा। दुकानदारों को सुबह सफाई के बाद कचरा डस्टबीन में रखने की हिदायत दी गई है। इसके बावजूद भी कचरा रोड पर फैलाने वालों को नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर रहती है कचरे की अधिक समस्या
शहर में मेन बाजार, सिविल रोड, मुगलपुरा रोड, तहसील रोड और पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में कचरे की अधिक समस्या रहती है। इन एरिया में कचरा फैलाने से रोकने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी विशेष निगरानी रखने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा फैलाने वाले दुकानदारों को दिए जाएंगे नोटिस
शहर में दुकानदार सुबह के समय सड़कों पर प्लास्टिक कचरा फैला देते हैं। इससे सड़कों की बार-बार सफाई करवानी पड़ती है। दुकानों के सामने कचरा मिलने पर दुकानदार को नोटिस दिया जाएगा। दुकानदार सफाई के बाद कचरे को डस्टबीन में रखें और नगर परिषद की गाड़ी आने पर उसमें डालें।
उमेश कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed