{"_id":"64b2dce158c9592c2a099428","slug":"shopkeeper-was-kidnapped-and-beaten-demanded-15-lakhs-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2994-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकानदार का अपहरण कर पीटा, 15 लाख मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकानदार का अपहरण कर पीटा, 15 लाख मांगे
Sat, 15 Jul 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो :49: सोनीपत से अपहरण के बाद पिटाई से बुरी तरह घायल ऑटो पार्ट्स दुकानदार।
सोनीपत। शांति विहार से ऑटो पार्ट्स दुकानदार का अपहरण कर बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उस पर 15 लाख रुपये देने का दबाव डाला गया। उसे स्टील व गैस सिलिंडर के पाइप से पीटा गया। हालत बिगड़ने पर उसे बैंयापुर क्षेत्र में फेंककर भाग गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोट मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह शांति विहार में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। वह 12 जुलाई को शाम साढ़े सात बजे अपनी दुकान पर थे। उस दौरान पटेल नगर निवासी मोहित, हरसाना निवासी नरेंद्र मोर व तीन अन्य गाड़ी से पहुंचे और उनकी दुकान का शटर कर उसका अपहरण कर गाड़ी में डालकर रोहतक फ्लाईओवर की तरफ ले गए। वहां पर नरेंद्र ने उनकी आंखों पर कपड़ा बांध दिया। वह उन्हें राठधना की ओर ले गए और गाड़ी में ही उनकी पिटाई शुरू कर दी। आरोपी 15 लाख रुपये मांग रहे थे। उसे एक फार्म हाउस में ले जाकर बंधक बनाकर स्टील और गैस सिलिंडर के पाइप से बुरी तरह पीटा। दिनेश कुमार ने बताया कि उनके रिश्तेदारों की गीता भवन चौक पर दुकान है। उनका पड़ोसी से दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर 15 लाख रुपये मांगे जा रहे थे। उन्होंने कहा था कि कब्जा छुड़वाने को 15 लाख रुपये में बात हुई थी। उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया था। इस पर मोहित उनको लगातार धमकी दे रहा था। इसी रंजिश में उनको बंधक बनाकर पीटा गया। जब वह बेहोश हो गया तो आरोपी उसे बैंयापुर के पास सड़क के किनारे फेंक दिया। होश आने पर वह घर आया और पत्नी के साथ सदर थाना पहुंचा। वहां पर बताया गया कि मामला सिविल लाइन थाने का है। जहां पर अब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मारपीट, अपहरण व जबरन रुपये मांगने का मुकदमा दर्ज किया है।