फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shivani was first in painting and Chavi was first in speech competition

Sonipat News: चित्रकला में शिवानी व भाषण प्रतियोगिता में चावी प्रथम

Wed, 04 Dec 2024 01:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 04 Dec 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Shivani was first in painting and Chavi was first in speech competition
सोनीपत। शहर के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को दो दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता का आगाज किया गया। प्रतियोगिता की चित्रकला स्पर्धा में हिंदू कन्या स्कूल की नौवीं कक्षा की शिवानी ने सबसे सुंदर चित्र बनाया, वहीं गोहाना के कन्या गुरुकुल की 12वीं कक्षा की चावी ने भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शामिल छह स्पर्धाओं में में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री ने किया। प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ नीति ने बताया कि प्रतियोगिता में खंडस्तर पर विजेता रहे विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। विभिन्न स्पर्धाओं में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों के साथ ही तीन विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डीएमएस नीति ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये, द्वितीय को 1500 रुपये, तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपये प्रति विद्यार्थी दिए जाएंगे। यह राशि सीधे विजेताओं के खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ सुजाता खत्री ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस दौरान कला अध्यापक राजेश सहित विभिन्न स्कूलों से अध्यापक मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
निबंध लेखन प्रतियोगिता :
स्थान विजेता स्कूल
प्रथम चावी, 12वीं कन्या गुरुकुल, खानपुर कलां, गोहाना
द्वितीय किरण, 11वीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिसाना, खरखौदा
तृतीय माफी, 11वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छपरा, कथूरा

चित्रकला प्रतियोगिता :
प्रथम शिवानी, 9वीं हिंदू कन्या स्कूल, सोनीपत
द्वितीय जतिन, 12वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना शहर
तृतीय सुमित, 12वीं पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा, राई

भाषण प्रतियोगिता :
प्रथम भूमिका, 9वीं कल्पना चावला विद्यापीठ, खरखौदा
द्वितीय अंशिका, 10वीं डीएवी मल्टीपरपज स्कूल, सेकटर-15, सोनीपत
तृतीय काफी, 11वीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुटाना, मुंडलाना

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता :
प्रथम दिनेश, 11वीं पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा, राई
द्वितीय संजना, 12वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छपरा, कथूरा
तृतीय पूर्णिमा, 12वीं एमपीजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहजादपुर, सोनीपत

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता :
प्रथम भव्या, तमन्ना, मानसी, 12वीं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहरी, राई
द्वितीय शिवानी, प्रिंस, अनामिता, 12वीं राजकीय उच्च विद्यालय, बाजिदपुर सबोली, राई
तृतीय दिपांशी 10वीं, एकता, साक्षी, 9वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छपरा, कथूरा

संवाद प्रतियोगिता :
प्रथम निशु, पूर्णिमा, 12वीं एमपीजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहजादपुर, सोनीपत
द्वितीय पिंकी, हिमांशी, 10वीं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, बिचपड़ी, मुंडलाना
तृतीय दिव्या, सिद्धार्थ, 9वीं पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed