फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sheetal returns with three medals from the World Para Archery Championships

Sonipat News: विश्व पैरा ऑर्चरी चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर लौटीं शीतल

Wed, 01 Oct 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sheetal returns with three medals from the World Para Archery Championships
फोटो :39: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में तीन पदक जीतकर लौटीं शीतल देवी
सोनीपत। विश्व पैरा ऑर्चरी चैंपियनशिप में पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने तीन पदक जीतकर इतिहास रच दिया। विजेता का मंगलवार को सोनीपत साई सेंटर में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया के ग्वांग्जू में 23 से 27 सितंबर तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

साई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि शीतल देवी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण, महिला कंपाउंड ओपन टीम में रजत पदक जीता। कंपाउंड में उनकी साथी सरिता थीं। जोड़ी फाइनल में तुर्किये से हार गई। कंपाउंड मिश्रित टीम ओपन में कांस्य पदक दिलाया। तोमन कुमार के साथ जोड़ी बनाकर ब्रिटेन की जोड़ी नाथन मैकक्वीन और ग्रिनहैम को हराते हुए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

चैंपियनशिप से लौटने के बाद सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में शीतल देवी का स्वागत किया गया। इस मौके पर कोच अभिलाषा चौधरी और पहली बार भारतीय दल का हिस्सा बनीं पैरा तीरंदाज सरबजीत को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष और जीत की मिसाल
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने कहा कि शीतल देवी का यह प्रदर्शन न केवल भारत के लिए गर्व का विषय है बल्कि आने वाले वैश्विक टूर्नामेंटों के लिए भारत की मजबूत तैयारी और पैरा तीरंदाजी की गहराई को भी दर्शाता है। उनकी उपलब्धि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed