फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sheds fell due to rain and storm in Sabzi Mandi of Gohana Haryana

Haryana: गोहाना सब्जी मंडी में बारिश और आंधी से दो शेड गिरे, दो लोगों की मौत, 17 घायल, एक गाय की भी गई जान

Thu, 14 Jul 2022 06:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 06:47 PM IST
सार

शेड के नीचे खड़े दो दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन और पुलिस ने बुलडोजर और क्रेन मंगवाकर राहत कार्य शुरू करवाए। शेडों के नीचे फंसे लोगों को निकाला गया।

विज्ञापन
Sheds fell due to rain and storm in Sabzi Mandi of Gohana Haryana
मौके पर शेड को उठाती जेसीबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे में बारिश के साथ आई तेज आंधी से सोनीपत रोड स्थित सब्जी मंडी के लोहे के दोनों बड़े शेड ढह गए। शेडों के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। 17 घायल हो घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। शेड के मलबे में दबने से दो दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा एक गाय की भी दबने से मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस की ओर राहत बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन


गुरुवार शाम साढ़े चार बजे गोहाना में बारिश के साथ तेज आंधी आई। बारिश से बचने के लिए करीब 100 लोग सब्जी मंडी में बने शेडों के नीचे जाकर खड़े हो गए। इनमें सब्जी विक्रेता (मासाखोर) और ग्राहक थे। आंधी की वजह से सब्जी मंडी के दोनों शेड अचानक गिर गए, जिससे उनके नीचे दबने से गोहाना के देवीपुरा निवासी सब्जी विक्रेता जगमहेंद्र और गांव रभड़ा से सब्जी लेने आए संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में बिहार के लक्ष्मी कुमार, शिवनाथ, बिहार के बेगुसराय के शिव, बस्तर जिले के सतीश, गोहाना के सिवानका गांव के प्रिंस, इंद्र गढ़ी कॉलोनी निवासी पवन, गांव पूठी निवासी कर्मवीर, गांव शामड़ी निवासी दिनेश, गांव बड़ौता निवासी जगदीश व गुरुवंश, गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी सुरजीत व हरीश, गांव नगर निवासी राजपाल, महमूदपुर निवासी सुरेश, रोहतक के मुकेश और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में ले जाया गया। शिव कुमार, पवन और एक अज्ञात व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। शेड के निकट ही मार्केट कमेटी के कार्यालय में दो पेड़ भी टूट कर गिर गए। एसडीएम आशीष वशिष्ठ, शहर थाना प्रभारी बदन सिंह ने मौके पर पहुंच कर बुलडोजर और क्रेन मंगवाकर राहत कार्य शुरू करवाए। शेडों के नीचे फंसे लोगों को निकाला गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, गोहाना हलका के विधायक जगबीर सिंह मलिक और बरोदा हलका से विधायक इंदुराज नरवाल, चेयरपर्सन रजनी विरमानी और भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा अस्पताल पहुंच कर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और घायलों का हाल जाना। बाद में घटनास्थल का जायजा लिया।

सीएम मनोहर लाल ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता की घोषणा
गोहाना की घटना पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दुख जताया है, उन्होंने कहा कि आंधी के कारण गोहाना की नई सब्जी मंडी का शेड गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जानमाल की क्षति दुखदायी है। घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

अचानक भरभरा कर गिर गया शेड, मची अफरा-तफरी
सब्जी मंडी में वीरवार शाम बारिश के साथ आई आंधी ने खूब कहर बरपाया। बारिश से पहले अन्य दिनों की तरह लोग सब्जी मंडी में खरीदारी कर रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद ही ऐसा नजर बना किया हर तरफ हड़कंप मच गया। सब्जी मंडी में शेड गिरते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बारिश और आंधी के साथ बने बवंडर जैसे हालात में 100 मीटर लंबाई और इतनी ही चौड़ाई के शेडों को गिरा दिया। शेडों के एंगल, पाइप और चादर टूटे और बिखर गए।

वीरवार शाम को सब्जी मंडी में भीड़ लगी थी। कोई आवाज लगाकर सब्जी बेच रहा था तो कोई खरीदारी में लगा था। शाम साढ़े चार बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश की बूंदों से बचने के लिए लोग मंडी में बने शेडों के नीचे आकर खड़े हो गए। बताया गया है कि करीब 150 लोग शेड के नीचे खड़े थे। इनमें सब्जी बेचने वालों के साथ खरीदार भी शामिल थे।

इसी दौरान आंधी भी आ गई। आंधी व बारिश में ऐसा बवंडर सा बना कि दो शेड भरभरा कर गिए गए। जिससे लोग उनके नीचे ही दब गए। हर तरफ चीख पुकार मच गई। लोग बचने के लिए भागते नजर आए। इसके बाद आसपास के लोग भी मंडी की तरफ दौड़े और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

लोगों ने शेडों को हटाने के लिए मशक्कत करनी शुरू कर दी। हालांकि शेड भारी होने के चलते उन्हें उठाने में दिक्कत आ रही थी। इसी बीच प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। बुलडोजर के साथ क्रेन मंगवाई गई और राहत व बचाव कार्य तेजी से किया गया। हालांकि शेड के नीचे दबने से दो लोगों की मौत के साथ करीब 17 लोग घायल हो चुके थे। प्रशासनिक अमला राहत कार्यों में लगा था। 

आढ़तियों और मासाखोरों ने जताई नाराजगी 
घटना के बाद सब्जी मंडी के आढ़तियों और सब्जी बेचने वाले मासाखोरों ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। आढ़तियों ने कहा कि वह अधिकारियों को शेडों की मरम्मत के लिए कई बार गुहार लगा चुके थे। शेडों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई। आढ़तियों का कहना है कि जंग लगने के चलते शेडों के पिलर और एंगल कमजोर हो चुके थे। यहीं हादसे का कारण बने। सब्जी मंडी वर्ष 2005 में शुरू हुई थी। 

एक शेड के नीचे खड़े थे वाहन 
मंडी में शेडों के नीचे करीब दो दर्जन वाहन खड़े थे। एक शेड के नीचे मासाखोर नहीं बैठते हैं वहां केवल वाहन खड़े होते थे। शेडों के नीचे वाहन खड़े होने से चद्दर अधिक नीचे तक नहीं आ पाई जिससे वहां खड़े करीब 20 से अधिक लोगों की जान बच गई। दूसरे जिस शेड के नीचे मासाखोर बैठते हैं वहां जानमाल का नुकसान हुआ है। 

नेता भी मौके पर पहुंचे, बंधाया ढांढस 
हादसे के बाद वीरवार रात करीब आठ बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा गोहाना में सब्जी मंडी में हुए हादसे का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों को ठीक होने की कामना की। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह हैरान कर देने वाली घटना है। गोहाना में मौसम में बदलाव आने से यह घटना हुई। उन्होंने सरकार की तरफ से मृतकों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, उपाध्यक्ष बलराम कौशिक, इंद्रजीत विरमानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed