{"_id":"31ec305d2ea01f872a597221b02c4ade","slug":"shatabdi-train-stoppage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को डीआरएम के साथ सांसद दिखाएंगे शताब्दी को हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को डीआरएम के साथ सांसद दिखाएंगे शताब्दी को हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को शहर के लोगों के लिए चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पहली बार रेलवे स्टेशन पर रुकेगी और उत्तर रेलवे के डीआरएम अरुण अरोड़ा के साथ सांसद रमेश कौशिक सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह शहर के लोगों के लिए अटल जी के जन्मदिन पर एक तोहफा होगा। सांसद कौशिक ने 30 नवंबर को रेल मंत्री से मिलकर और पत्र सौंपकर ट्रेन का ठहराव सोनीपत स्टेशन पर करने की मांग की थी। मंत्री ने भी इस मांग को पूरा करते हुए शहर के लोगों को यह तोहफा दे दिया और अब 25 दिसंबर से प्रतिदिन यह ट्रेन सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रुकनी शुरू हो जाएगी। सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव के बाद अब रेलवे स्टेशन पर कुछ दूसरी ट्रेनों के ठहराव के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
जनवरी के अंतिम सप्ताह में रेल मंत्री का कार्यक्रम लेने का प्रयास
सांसद कौशिक ने बताया कि सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन का 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और गोहाना रेलवे स्टेशन पर इंटरलाकिंग टाइलें बिछाने का कार्य चल रहा है। जिसके बाद सोनीपत रेलवे स्टेशन पर भी इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो जाएगा। इस रेलवे लाइन को शुरू कराने के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में रेल मंत्री से समय लेकर इसे शुरू करवाने की कोशिश की जा रही है।
विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा सोनीपत रेलवे स्टेशन
सोनीपत रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त करने का कार्य किया जा रहा है। सांसद कोटे से लाखों रुपए के कार्य रेलवे स्टेशन पर चल रहे हैं। मंडी की तरफ पार्क का निर्माण सहित रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी और शौचालयों की भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है।