{"_id":"66366e6f281def78de0f95dc","slug":"sewing-training-center-facility-available-in-four-villages-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117808-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार गांवों में मिली सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार गांवों में मिली सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की सुविधा
Sat, 04 May 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। सर्वजातीय भाईचारा संगठन ने जवाहरा, छतेहरा, अहमदपुर माजरा और बिचपड़ी गांवों में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले हैं। चारों गांवों में अलग-अलग हुए कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि संगठन के अध्यक्ष खुशीराम भारतीय रहे। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिलाई सीख कर स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। जवाहरा गांव में सरपंच कृष्णा देवी, छतेहरा में सरपंच मीतू, बिचपड़ी में सरपंच राजेश कुमारी और अहमदपुर माजरा में सरपंच गोविंद कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि मुंडलाना पंचायत समिति की अध्यक्ष सुशीला देवी रहीं। संयोजन राकेश राठी, राजेश जांगड़ा, पूनम कुमारी, सुलोचना देवी और वजीर राठी ने किया। मंच संचालन राजकुमार सिंहमार ने किया।
विज्ञापन