फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewer problem on double story road should be solved, illegally opened meat shops should be closed

Sonipat News: डबल स्टोरी रोड पर सीवर समस्या का हो समाधान, अवैध रूप से खुली मीट की दुकानें की जाए बंद

Tue, 04 Feb 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sewer problem on double story road should be solved, illegally opened meat shops should be closed
फोटो 01: सोनीपत के डबल स्टोरी में सीवर समस्या को लेकर निगम अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने डबल स्टोरी रोड पर सीवर समस्या का समाधान करने के लिए सोमवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ संबंधित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां पर उत्पन्न समस्याओं के कारणों के बारे में जाना और उसे तुरंत दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डबल स्टोरी रोड पर सीवर ओवरफ्लो का तुरंत समाधान करें। जिससे घरों के आगे सीवर का पानी एकत्रित न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सीवर ओवरफ्लो के समाधान करने के लिए अगर इस पानी को किसी दूसरी सीवर लाइन में डालना पड़े तो तुरंत इसकी व्यवस्था करें। उपायुक्त ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार के साथ सारंग रोड, ओल्ड डीसी रोड, गांव शाहपुर तुर्क, बाबा कॉलोनी के बारे में भी चर्चा की। उन्हें निर्देश दिए कि शहर की पानी निकासी को लेकर बैठक लें और पता लगाएं कि कहां-कहां परेशानी है और उसके कारणों का पता लगाकर उसको दूर करने के लिए कार्य करें। उपायुक्त को लोगों ने बताया कि अवैध रूप से मीट की दुकानें लगाई जाती हैं और दुकानदार गंदगी को सीवर में डाल देते हैं। जिससे खाने के लिए यहां चूहों ने सीवर लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। इस पर उपायुक्त ने अधिकारियों को मीट की दुकानें तुरंत बंद करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सीवर समस्या के समाधान को लेकर जितनी भी फाइल मुख्यालय भेजी गई है उनकी सूचना मुहैया करवाएं। जिससे मुख्यालय बात करके कार्य जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed