फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven dengue patients including three children found in four days

Sonipat News: तीन बच्चों सहित डेंगू के सात मरीज मिले

Fri, 04 Oct 2024 07:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Oct 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Seven dengue patients including three children found in four days
सोनीपत। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को चार दिन बाद आई रिपोर्ट में तीन बच्चों सहित डेंगू के सात मरीज मिले हैं। इनमें एक वर्षीय व सात-सात साल के दो बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने को पहल करने में जुटा है।
विज्ञापन

सोनीपत की डबल स्टोरी निवासी एक वर्षीय बच्चा, कबीरपुर में सात वर्षीय बच्चा और नरेंद्र नगर में भी सात वर्षीय बच्चा डेंगू संक्रमित मिला है। साथ ही कुंडली में 20 वर्षीय युवक, जाट जोशी में 22 वर्षीय युवक, बैंयापुर में 40 वर्षीय महिला व शेखपुरा में 47 वर्षीय पुरुष डेंगू संक्रमित मिले हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि विभाग की 168 टीमों की ओर से घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भी डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं, वहां पर एंटी लार्वा गतिविधियां चलाई जाती है। साथ ही लोगों से अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने देने की अपील की जा रही है। नगर निगम के साथ मिल कर अलग-अलग वार्डों में फाॅगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है ताकि डेंगू पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed