{"_id":"5e70f8f38ebc3ea7d16f6cc1","slug":"servant-proposes-threatens-marriage-by-stopping-mistress-on-the-way-sonipat-news-rtk547267182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः नौकर ने मालकिन को रास्ते में रोक शादी के लिए प्रपोज किया, धमकी देने पर घर में हुई कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपतः नौकर ने मालकिन को रास्ते में रोक शादी के लिए प्रपोज किया, धमकी देने पर घर में हुई कैद
Wed, 18 Mar 2020 11:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नौकर ने अपनी मालकिन को बीच रास्ते में रोककर शादी करने के लिए प्रपोज कर दिया। जिस पर उसने विरोध जताया तो नौकर ने उसे धमकी दे डाली। नौकर की इस हरकत से परेशान मालकिन अपने घर में कैद होकर रह गई। महिला ने नौकर के नशा करने के साथ ही गलत व्यवहार के कारण कुछ दिनों पहले नौकरी से हटा दिया था। जिसके बाद से वह उसको परेशान कर रहा है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर में बुटीक चलाने वाली एक महिला ने कुछ दिन पहले गौतम नाम के एक युवक को बुटीक में काम करने के लिए रखा था। महिला के पति ने बताया कि गौतम नशा करने का आदि है और वह काफी अजीब व्यवहार करता था। उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना तो उसे नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद अब वह फोन पर अश्लील बात करने लगा और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता है।
वह महिला का पीछा भी करता है, जिसके चलते 24 फरवरी को जब महिला कच्चे क्वार्टर में किसी काम से गई तो गौतम ने उसे बीच रास्ते पर रोक लिया। नौकर ने महिला को शादी करने के लिए प्रपोज किया। लेकिन जब उसने विरोध किया तो वह महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी है।