{"_id":"6807f7146fadbb3a6a04d08c","slug":"senior-citizens-will-have-to-show-ncmc-certificate-to-get-half-bus-fare-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135584-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बुजुर्गों को बस में आधा किराया के लिए दिखाना होगा एनसीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बुजुर्गों को बस में आधा किराया के लिए दिखाना होगा एनसीएमसी
Wed, 23 Apr 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
साेनीपत। बुजुर्गों को अगर आधे किराये में हरियाणा रोडवेज बस में सफर करना है, तो उन्हें वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र की जगह नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) लेना होगा। इसे लेकर परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आधे किराये में हरियाणा रोडवेज बस में सफर करने के लिए बुजुर्गों को एनसीएमसी रिचार्ज कराना होगा। उसके बाद रोडवेज बस परिचालक एनसीएमसी का इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीआईएम) में इस्तेमाल कर उनका आधा टिकट बनाएंगे।
हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से दो वर्ष पहले कैशलेस सुविधा को बढ़ावा देने के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा शुरू की गई थी। अब बुजुर्गों को सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र जारी नहीं होंगे। उनके स्थान पर एनसीएमसी अनिवार्य किया है। इस प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ नागरिकों के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बनाए जाएंगे। एनसीएमसी बनवाने के लिए बुजुर्गों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले यात्री का कार्ड उनके घर पर आएगा। इसी तरह से कार्यालय में कार्ड बनवाने वाले यात्री को पास के कार्यालय से कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को इस कार्ड का लाभ लेने के लिए इसे रिचार्ज करवाना होगा।
60 साल के पुरुष यात्रियों को एनसीएमसी लेना जरूरी
रोडवेज बस में आधे किराये में यात्रा करने के लिए 60 साल के पुरुष यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लेना जरूरी है। तभी उन्हें रोडवेज बस में आधा किराये में यात्रा करने का लाभ मिल सकेगा। 65 से ऊपर पुरुष यात्रियों व 60 साल से ऊपर की महिला यात्रियों के लिए एनसीएमसी जरूरी नहीं है। उन्हें आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य परिवहन ने 60 साल के पुरुष यात्रियों के लिए वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र की जगह एनसीएमसी अनिवार्य कर दिया है। एनसीएमसी बनवाने के बाद वह रोडवेज बसों में आधा किराये में यात्रा कर सकेंगे। -सुरेंद्र दुग्गल, स्टेशन अधीक्षक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।