{"_id":"66ef60d4fe4af7948d0af134","slug":"send-two-women-to-vote-after-one-man-deputy-commissioner-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124905-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पुरुष के बाद दो महिलाओं को वोट डालने भेजें : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पुरुष के बाद दो महिलाओं को वोट डालने भेजें : उपायुक्त
विज्ञापन
सोनीपत। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त की गई पोलिंग पार्टियों की दूसरी रिहर्सल कराई गई। इसका आयोजन शनिवार को गांव मुरथल स्थित दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। इसमें ईवीएम मास्टर ट्रेनर कैप्टन संजय श्योराण ने सभी पोलिंग पर्टियों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां समझाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि पोलिंग पार्टियों की जरा सी चूक पूरी व्यवस्था की विफलता मानी जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी की गंभीरता को समझें और पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पीओ हैंडबुक में वह सारी हिदायतें व नियम लिखे हैं, जिनकी जानकारी चुनाव करवाने वाले अधिकारी को होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथों पर महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई जाएं और एक पुरुष के बाद दो महिलाओं को वोट डालने के लिए अंदर भेजा जाए।
उपायुक्त ने कहा कि 5 अक्तूबर को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इससे पूर्व पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में मॉक पोल करवाया जाएगा। मोक पोल में सभी प्रत्याशियों के वोट डलवाए जाएं और पोलिंग एजेंट्स को इसका परिणाम दिखाकर मॉक पोल की सभी पर्चियों को लिफाफे में सीलबंद रख लें। उन्होंने हिदायत दी कि मॉक पोल की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम को क्लीयर करना न भूलें। इसी प्रकार मतदान संपन्न होने के बाद मशीन को क्लॉज करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आती है तो उसे अपने स्तर पर हल करें, यदि समाधान नहीं होता तो उच्च अधिकारियों को संपर्क करें।
विज्ञापन
सोनीपत के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि सभी पीठासीन अधिकारी घंटे के अंतराल पर मतदान प्रतिशत और वोट संख्या की जानकारी पीओ डायरी में नोट करेंगे। इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष में भी भिजवाएंगे। उन्होंने हिदायत दी कि कोई भी कर्मी ईवीएम को लेकर बूथों के अलावा कहीं और न जाए। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। बूथ पर जाकर पोलिंग पार्टी वहां की व्यवस्था देखें और सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्र पर किसी प्रत्याशी आदि की प्रचार सामग्री न लगी हो। रिहर्सल के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक तपश राॅय, खरखौदा की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम श्वेता सुहाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।