फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Selection trials for admission to the residential canoeing sports academy will be held on the 16th

Sonipat News: कैनोइंग की आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए 16 को होंगे चयन परीक्षण

Tue, 13 Oct 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Selection trials for admission to the residential canoeing sports academy will be held on the 16th
सोनीपत। जिले में कैनोइंग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए 16 अक्तूबर को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) मनोज कुमार ने बताया कि 25 खिलाड़ियों की आवासीय खेल अकादमी (पुरुष) में चयन के लिए गांव आहुलाना, गन्नौर स्थित भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में सुबह नौ बजे चयन परीक्षण शुरू होंगे।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में 12 से 23 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और खेल कौशल का आकलन किया जाएगा। दोनों परीक्षण में प्रदर्शन के आधार पर अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसओ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र की मूल प्रति के साथ छायाप्रति लानी होगी। पासपोर्ट आकार की दो रंगीन फोटो और शिक्षण संस्थान से संबंधित सत्यापित दस्तावेजों की प्रति भी साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की। चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी और उनके अभिभावक सुभाष स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed