फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seeing the crowd of people at the gas agency, the employees refused to open the lock.

Sonipat News: गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ देखकर कर्मचारियों ने ताला खोलने से किया इन्कार

Mon, 16 Mar 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seeing the crowd of people at the gas agency, the employees refused to open the lock.
16jjrp10- गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद
झज्जर। 14 मार्च को बैंक रोड स्थित गैस एजेंसी पर हुए हंगामे का डर बाकी एजेंसी संचालकों पर भी देखने को मिल रहा है। शहर के कोसली रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी पर सोमवार को गैस सिलिंडर की पर्ची लेने के लिए लोग सुबह छह बजे से लाइनों में लग गए। आठ बजे एजेंसी खुलने के बाद भी कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला। लोगों से कर्मचारियों की बहस भी हुई लेकिन ताला नहीं खुला।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि जब तक पुलिस नहीं आएगी वह ताला नहीं खोलेंगे। एजेंसी पर करीब 200 से ज्यादा लोग लाइनों में लगे हुए थे जबकि कुछ लोग सड़क के दूसरे तरफ भी इंतजार कर रहे थे। भीड़ को देखते हुए खुफिया विभाग के कर्मचारी भी सुबह एजेंसी पर पहुंच गए और कर्मचारियों से बात की। कर्मचारियों ने कहा कि भीड़ ज्यादा है इसलिए पहले पुलिस को बुलाया जाए।
विज्ञापन

उसके बाद ही वह ताला खोलेंगे। कर्मचारियों ने बताया पर्ची वितरण के दौरान भीड़ को देखते हुए दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन नौ बजे तक भी पुलिस कर्मचारी नहीं पहुंचे। कई बार फोन किया लेकिन रास्ते में होने की बात कही गई। कर्मचारियों ने बताया कि यदि वह बिना पुलिस सुरक्षा के ताला खोलेंगे तो भीड़ बेकाबू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ बजे के बाद डायल 112 की गाड़ी एजेंसी पर पहुंची। उसके बावजूद पुलिस की मौजूदगी में एजेंसी का शटर खोला गया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि सभी की पर्ची काटी जाएगी। उसके बाद पर्ची वितरण का काम शुरू हुआ।

लोग आपस में करते रहे बहस
पहले पर्ची कटवाने को लेकर लोग खुद भी आपस में बहस करते नजर आए। कई लोग बाद में आने के बावजूद एजेंसी के गेट के पास आकर खडे़ हो गए जिनको वहां लाइन में लगे लोगों ने हटाया। कुछ लोग स्वयं भी आगे आए और लोगों से दो लाइन महिला व पुरुष की अलग-अलग बनवाने लगे।


हर एजेंसी पर दो-दो पुलिस कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
गैस सिलिंडर को लेकर एजेंसियों पर लग रही भीड़ को देखते हुए दो-दो पुलिस कर्मचारियों तैनात किए गए हैं। कई एजेंसियों पर संबंधित पुलिस कर्मचारी पहुंचे ही नहीं जबकि कुछ जगहों पर सुबह समय पर पहुंचकर गैस पर्ची वितरण का काम शुरू करवाया गया।

16jjrp10- गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद

16jjrp10- गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed