फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Security tightened in Singhu, two layers more increased

Sonipat News: सिंघु में सुरक्षा की गई कड़ी, दो लेयर और बढ़ाई

Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Security tightened in Singhu, two layers more increased
फोटो 26: सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर बुधवार को लगाए बैरिकेड के बीच कंक्रीट भरकर लगाए गए कं
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से बुधवार को फिर से दिल्ली कूच का आह्वान किए जाने के बाद कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की तरफ से चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। साथ की कंटीले तार की दो लेयर बढ़ा दी गई है। बैरिकेड के बीच कंक्रीट भरकर दीवार बनाई जा रही है। अर्धसैनिक बल के जवान और पुलिस टीम पूर्वाभ्यास कर तैयारी की समीक्षा करने में लगे हैं।
विज्ञापन


कुंडली-सिंघु बॉर्डर नौ दिन से पूरी तरह सील है। किसान आंदोलन-2 में दिल्ली तक ट्रैक्टर मार्च निकालने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद से बॉर्डर बंद कर आवागमन को रोक दिया गया है। संपर्क मार्गों से वाहन निकल रहे हैं। बुधवार को दूसरी बार दिल्ली कूच की चेतावनी के बाद कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा फिर से सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट पर दिखाई दी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने दिन में दो बाद रिहर्सल की। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने किसानों के लिए चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। इसमें पंजाबी में लिखा है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिल्ली में धारा-144 लगाई गई है। किसी तरह के धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दो लेयर बढ़ाई सुरक्षा, बना दी सात फिट की दीवार

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सोनीपत की सीमा में सुरक्षा की दो और लेयर बना दी है। सात फिट की दीवार बनाकर उस पर कंटीले तार लगाए जा रहे हैं। साथ ही बैरिकेड में कंक्रीट भरकर उस पर सीमेंट की ईंटों से चिनाई की जा रही है। दीवार के पीछे रहकर अर्धसैनिक बल के जवान आंसू गैस के गोले, प्लास्टिक की गोलियों का इस्तेमाल कर सकेंगे। किसानों को बॉर्डर के पास नहीं आने देने को चेतावनी के लिए लाउडस्पीकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब क्षतिग्रस्त गाड़ी हाईवे पर की खड़ी

पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक, बुलडोजर और अन्य वाहनों को सड़क पर खड़ा कर दिया है। इनके टायर तक नहीं है। इससे इन्हें हटाना किसानों के लिए आसान नहीं होगा। क्रेन लगाई गई है। मचान बनाकर उस पर मिट्टी के बैग रख दिए हैं। इनकी आड़ लेकर किसानों को रोकने को आंसू गैस के गोले दागे जा सकेंगे।



वॉटर कैनन से लेकर ध्वन्यास्त्र तक का हो रहा इस्तेमाल

कुंडली की सीमा में वॉटर कैनन वाहन खड़े हैं। ध्वन्यास्त्र पहले से ही स्थापित किया जा चुका है। इसके काफी तेज ध्वनि निकलती है। इससे व्यक्ति विचलित हो सकता है।

केजीपी-केएमपी पर भेजे जा रहे वाहन, संपर्क मार्ग पर जाम बना

कुंडली-सिंघु बॉर्डर को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया था। वहां से पैदल निकलना भी अब लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। भारी वाहन केजीपी-केएमपी से गुजर रहे हैं। सिंघु, जांटी, सफियाबाद और नरेला रोड पर जाम लग रहा है। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दो से तीन गुना समय लग रहा है।



पत्थर फांदकर जाना पड़ रहा गंतव्य

कुंडली-सिंघु बॉर्डर सील होने से लोगों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। पैदल राहगीर भारी पत्थर फांदकर ही नरेला की तरफ आगे जा रहे हैं।




पट्टीकल्याणा में फिर सुरक्षा बढ़ाई

गन्नौर। किसान संगठन शंभू बॉर्डर पर डटे हैं। किसानों को सोनीपत की सीमा में प्रवेश करने से रोकने के लिए पानीपत में पट्टीकल्याणा के पास पानीपत और सोनीपत प्रशासन ने फिर से कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। पट्टी कल्याणा बॉर्डर पर सोनीपत पुलिस के 250 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के 200 जवान की भी तैनाती कर दी गई है। पत्थर, कंटीले तार और मिट्टी की व्यवस्था पहले ही कर रखी है। गन्नौर के एसीपी गोरखपाल राणा ने पट्टीकल्याणा में बनाए गए प्वाइंट का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed