फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Security at stations has been beefed up, but door frame metal detectors and CCTV cameras have already been removed.

Sonipat News: स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे पहले ही हटाए

Wed, 12 Nov 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Security at stations has been beefed up, but door frame metal detectors and CCTV cameras have already been removed.
फोटो 04- सोनीपत स्टेशन पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय पाल के नेतृत्व में यात्रियों के सामान की
सोनीपत। नई दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट के बाद से रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है मगर स्टेशन पर निर्माण चलने की वजह से डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से सोनीपत के तहत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों सहित यात्रियों के सामानों की जांच की गई। छोटे स्टेशनों पर अलग से जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

अंबाला व दिल्ली मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद जीआरपी व आरपीएफ सोमवार रात से दिल्ली की ओर बादली व पानीपत की ओर गन्नौर तक ट्रेनों में हर गतिविधि पर नजर रख रही है। साथ ही सोनीपत स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों के सामान की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना के 38 और आरपीएफ थाना के 40 पुलिसकर्मी अलर्ट मोड़ पर हैं। इनके अलावा ट्रेनों में यात्रियों, सामान की जांच के लिए अलग से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गन्नौर में जीआरपी के 8, राठधना स्टेशन पर 4 व सोनीपत-गोहाना रूट पर आरपीएफ के 10 पुलिस कर्मियों को जांच के लिए लगाया गया है।
ट्रेनों में चौकसी बढ़ाने के लिए जीआरपी-आरपीएफ कर्मी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से भी यात्रियों के सामान की जांच कर रहे हैं। साथ ही यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
स्टेशन के निर्माण के चलते डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर व सीसीटीवी को हटाया
अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) स्थापित नहीं है। भवन निर्माण के चलते स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे डिटेक्टर व 24 सीसीटीवी कैमरों को हटा लिया गया था। अब स्टेशन परिसर में आने-जाने के लिए यात्री तीन मार्गों से आवागमन कर रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा को लेकर दिन-रात जीआरपी व आरपीएफ कर्मियों की जिम्मेदारी लगाई गई है।
मांगने वालों की बढ़ रही तादाद
रेलवे स्टेशन पर मांगने वाले लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है। इन लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। इस ओर आरपीएफ व जीआरपी का कोई ध्यान नहीं है। सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। यह लोग स्टेशन परिसर में आने वाले यात्रियों को परेशान करते हैं।

दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद सोनीपत स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर यात्री व सामान की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यात्रियों से शालीनता बरती जा रही है। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ट्रेनों में भी यात्रियों व सामान की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर विजय पाल, प्रभारी, जीआरपी थाना, सोनीपत।

फोटो 04- सोनीपत स्टेशन पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय पाल के नेतृत्व में यात्रियों के सामान की

फोटो 04- सोनीपत स्टेशन पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय पाल के नेतृत्व में यात्रियों के सामान की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed