फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sector-12 Roads in Dilapidated Condition; System Rendered Helpless by Poor Sewerage Infrastructure

Sonipat News: सेक्टर-12 की सड़कें जर्जर, खराब सीवर व्यवस्था से सिस्टम लाचार

Wed, 29 Apr 2026 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Apr 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Sector-12 Roads in Dilapidated Condition; System Rendered Helpless by Poor Sewerage Infrastructure
फोटो : सोनीपत के श्रीनगर कॉलोनी में घरों के सामने गिरी हुई दीवार। संवाद
सोनीपत। वार्ड नंबर 13 पहले वार्ड 10 था। नई वार्डबंदी के तहत वार्ड 4 व 10 का क्षेत्र वार्ड-13 में शामिल किया गया। यहां की खराब सीवर व्यवस्था से सिस्टम लाचार है। गंदगी और टूटी सड़कों के कारण लोग आज भी परेशान हैं। सेक्टर-12 की अधिकांश सड़कें टूटी हैं। क्षेत्र छोटा होने से लोगों को उम्मीद है कि कम बजट में उनकी समस्याओं का हल हो सकता है।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी में सीवर समस्या बड़ा मुद्दा था। वार्ड से पार्षद चुन कर आई ममता लूथरा सीवर समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत दिलाने में सफल भी रहीं। वार्ड में सीवर और पानी व्यवस्था पर तीन करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए। इसमें से 1.50 करोड़ रुपये केवल सीवर समस्या को दुरुस्त करने में ही खर्च हुआ।
विज्ञापन

अब निवर्तमान पार्षद का दावा है कि 16 करोड़ रुपये से वार्ड में विकास कराए हैं। जो नया क्षेत्र उनके वार्ड में शामिल हुआ है उसमें बहुत काम करने की जरूरत है। सीवर व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर कॉलोनी पहले वार्ड नंबर चार में आती थी अब इसे वार्ड 13 में जोड़ा गया है। छह माह पहले कॉलोनी की दीवार बारिश के दौरान ढह गई थी। इसके बाद नगर निगम ने दीवार निर्माण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। घरों के सामने दीवार गिरी होने कारण आधी सड़क भी खत्म हो चुकी है।
- धर्मेंद्र, वार्डवासी

सिक्का कॉलोनी में लंबे समय से सीवर समस्या है। समय पर सीवर लाइन की सफाई न होने के कारण सड़कों पर दूषित पानी बहता है। नगर निगम अधिकारियों को कितनी ही बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
- रोहित, सिक्का काॅलोनी।

कॉलोनी में सीवर समस्या एक बड़ा मुद्दा है। साथ ही सफाई व्यवस्था भी यहां ठीक नहीं है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि उनको ऐसा जनप्रतिनिधि मिले जो उनकी समस्याओं को हल करवा पाए।
- मनोज, सिद्धार्थ एन्क्लेव

कॉलाेनी में स्ट्रीट लाइट का अभाव है। अधिकतर खंभों पर लाइटें नहीं है और कई जगह से गायब है। रात के समय गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है।
- शिवानी, श्रीनगर कॉलाेनी

वार्ड के विकास के लिए पांच साल में 16 करोड़ रुपये खर्च किए गए। कॉलानियों में वर्षों से सीवर ओवरफ्लो और पेयजल की समस्या थी। तीन करोड़ रुपये दोनों के विकास के लिए मंजूर हुए थे। उन पर ज्यादा फोकस किया गया।

- ममता लूथरा, निवर्तमान पार्षद, पुराना वार्ड-10

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed