फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second X-ray machine being installed in Civil Hospital, will provide relief

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में लग रही दूसरी एक्स-रे मशीन, मिलेगी राहत

Fri, 06 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Second X-ray machine being installed in Civil Hospital, will provide relief
फोटो 05: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन इंस्टॉल कराते रेडियोलॉजी अधिकारी राजेश दहिया
सोनीपत। नागरिक अस्पताल को मिली दूसरी एक्स-रे मशीन को इंस्टॉल करने का काम शुरू कर दिया गया है। नई मशीन के चालू होने पर मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पहले से एक एक्स-रे मशीन है। इस मशीन को करीब चार साल पहले लगाया गया था। मशीन बार-बार खराब होने के कारण मरीजों को दिक्कत हो रही थी। कई बार उनको बिना एक्स-रे कराए ही लौटना पड़ता था। इसे देखते हुए अब नई मशीन मंगलवाई गई है। डिजिटल मशीन को ओपीडी के मरीजों के लिए इंस्टाॅल किया जा रहा है। वहीं, सीडीआर मशीन को ऑपरेशन थियेटर में इंस्टॉल किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोजाना होते हैं 120 से ज्यादा एक्स-रे

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 120 से ज्यादा एक्स-रे होते हैं। डिजिटल एक्स-रे मशीन में एक्स-रे को धोने, सुखाने की जरूरत नहीं पड़ती। एक्स-रे की रिपोर्ट मिनटों में मिल जाती है। अस्पताल में डिजिटल मशीन के खराब होने पर मरीजों को परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी मरीज आते रहते हैं। इन्हें एक्स-रे की जरूरत पड़ती है। इसी तरह मर्डर केस में भी एक्स-रे की आवश्यकता पड़ती है। कई बार एक्स-रे न होने पर शव को खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजना पड़ता है।
मुख्यालय की ओर से एक्स-रे की नई मशीन भेजी गई है। जिसको इंस्टॉल कराया जा रहा है। - डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed