{"_id":"69de55ec5b43a0fb22079c79","slug":"scooty-riding-youths-snatched-an-elderly-mans-purse-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152439-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्कूटी सवार युवकों ने बुजुर्ग का पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्कूटी सवार युवकों ने बुजुर्ग का पर्स छीना
Tue, 14 Apr 2026 08:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। नगर पालिका रोड स्थित कन्या स्कूल के पास बुजुर्ग फूलचंद से स्कूटी सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। थाना गन्नौर में दी शिकायत में विश्वकर्मा प्रजापति चौक निवासी फूलचंद ने बताया कि उसका बेटा नगर पालिका रोड पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाता है। वह भी वहां बैठते हैं।
12 अप्रैल की रात में वह दुकान से पैदल ही घर जा रहे थे। जब वह कन्या स्कूल के सामने गली में पहुंचे तो पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसकी जेब पर झपट्टा मारा और उनको धक्का देकर गिरा दिया। युवक उनकी जेब फाड़कर उसमें रखा पर्स निकाल लिया। गिरने से उनके हाथ-पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद