{"_id":"64fdc59325ce8280b20dcc54","slug":"scooty-riding-petrol-pump-manager-dies-after-being-hit-by-a-speeding-fortuner-in-sonipat-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Sonipat: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से 25 फीट दूर जा गिरा स्कूटी सवार पेट्रोल पंप मैनेजर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Sonipat: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से 25 फीट दूर जा गिरा स्कूटी सवार पेट्रोल पंप मैनेजर, मौत
Sun, 10 Sep 2023 07:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Sep 2023 07:03 PM IST
सार
गांव जठेड़ी स्थित फिलिंग स्टेशन के सामने हादसा हुआ है। मैनेजर पक्षियों के लिए दाना लेकर लौट रहे थे, सीनियर मैनेजर के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मैनेजर सुधीर उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव तुगाना के रहने वाला है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हादसा। मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव जठेड़ी स्थित लैंडमार्क फिलिंग स्टेशन के बाहर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने स्कूटी सवार पेट्रोल पंप मैनेजर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैनेजर की स्कूटी करीब 25 फीट दूर जाकर सामने खड़ी बुलेट बाइक से टकरा गई। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी चालक उन्हें लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। चालक अस्पताल से गाड़ी सहित भाग निकले। पुलिस ने फिलिंग स्टेशन के सीनियर मैनेजर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव जठेड़ी स्थित लैंडमार्क फिलिंग स्टेशन के सीनियर मैनेजर उमेद सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके साथ उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव तुगाना निवासी सुधीर दो साल से अधिक समय से काम कर रहे थे। सुधीर अपनी स्कूटी लेकर पक्षियों के लिए दाना लेने गए थे।
जब वह फिलिंग स्टेशन के सामने पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार फॉच्र्यूनर गाड़ी ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह स्कूटी समेत करीब 30 फीट तक घिसटते हुए गए और हादसे के दौरान सामने आकर रुकी बुलेट बाइक से टकरा गए।
जिस पर चालक ने गाड़ी को रोक दिया। फिलिंग स्टेशन कर्मियों व अन्य राहगीरों की मदद से आरोपी की गाड़ी में घायल सुधीर को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
गाड़ी चालक वहां से भाग गया। राई थाना पुलिस ने रविवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने उमेद सिंह के बयान पर गुजरात नंबर की गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।