फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Schools will open from today, thermal screening will be done at the gate, will not get admission without mask

आज से खुलेंगे स्कूल, गेट पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग, बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश

Fri, 16 Jul 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Schools will open from today, thermal screening will be done at the gate, will not get admission without mask
कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के साथ एक बार फिर से विद्यार्थियों के लिए स्कूलों के दरवाजे खोले जा रहे हैं। शुक्रवार से खुलने जा रहे 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी की है, जिसमें सभी को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है और सैनिटाइजर भी साथ लेकर आना होगा। स्कूल गेट पर ही सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। वहीं स्कूल में प्रवेश से पहले अभिभावकों की लिखित अनुमति दिखानी होगी।
विज्ञापन

अभिभावकों की अनुमति बिना विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्कूल सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक लगेंगे और स्कूलों में ऑनलाइन व ऑफलाइन क्लास संयुक्त रूप से जारी रहेंगी। स्कूल खोलने की मंजूरी मिलने के साथ सभी स्कूल संचालक जारी गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे, ताकि शुक्रवार को नियमों के साथ स्कूलों को खोला जा सके।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के कहर और बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चालू शैक्षणिक सत्र में अब तक स्कूल बंद हैं। हालांकि विद्यार्थियों की ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई चल रही है। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने की सूरत में सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 16 जुलाई से 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोला जा रहा है। शिक्षा अधिकारियों की मानें तो स्थिति सामान्य रहने पर 23 जुलाई से छठी से 8वीं तक के स्कूलों को भी खोला जाएगा। स्कूल खोलने की हरी झंडी मिलने के साथ ही स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से लानी होगी पानी की बोतल
गाइडलाइन के अनुसार सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बाद ही कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों के लिए मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। कक्षाओं में बच्चों को सामाजिक दूरी के साथ बैठाना होगा। विद्यार्थियों को सख्त निर्देश जारी किए गए कि वे अपना कोई सामान अन्य सहपाठी को न दें और ना लें। सैनिटाइजर व पानी की बोतल भी अपने घर से ही लानी होगी।
50 प्रतिशत बच्चे ही बुलाए जाएंगे
कोरोना संक्रमण के बीच खुल रहे स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बड़ी चुनौती होगी। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में 50 प्रतिशत बच्चों को ही बुलाने की अनुमति दी है। हालांकि यह निर्णय स्कूलों को पर ही छोड़ा गया है। अगर किसी कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कम है तो सभी बच्चे स्कूल आ सकते हैं। अगर बच्चों की संख्या अधिक है तो 30 से 50 प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। बच्चों की संख्या ज्यादा होने पर चार अलग-अलग ग्रुप बनाकर पढ़ाई करवाई जाएगी। किसी स्कूल में अगर कमरा छोटा है तो बच्चों को बरामदे या पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाना होगा।
विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए नहीं किया जाएगा बाध्य
जारी गाइडलाइन के अनुसार किसी भी विद्यार्थी पर स्कूल जाने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा। अगर कोई बच्चा ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई जारी रखना चाहता है तो उसे उसी माध्यम से ही पढ़ाया जाएगा। स्कूलों में ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ाई के विकल्प खुले रहेंगे।
वर्जन
जिले के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी राजकीय व निजी स्कूल 16 जुलाई से खुल रहे हैं। विद्यार्थियों को अभिभावकों की लिखित अनुमति के साथ स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को मुंह पर मास्क लगाए रखना होगा। कोई भी विद्यार्थी अपने सहपाठियों के साथ सामान या खानपान का आदान-प्रदान नहीं करेगा। सभी शिक्षकों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। अगर किसी शिक्षक ने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उसे भी जल्द वैक्सीन लगवाई जाएगी। कोरोना नियमों की पालना के साथ ही स्कूल खोले जाएंगे।

- बिजेंद्र नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
--
वर्जन
9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल शुक्रवार से खुल रहे हैं। एसओपी की गाइडलाइन के साथ ही स्कूलों को खोला जाएगा। विद्यार्थियों के आने से पहले और स्कूल से जाने के बाद कमरों को सैनिटाइज किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बड़ी चुनौती रहेगी, इसलिए सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई हैं।
- वीके मित्तल, सहोदय अध्यक्ष, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed