{"_id":"5f68efd78ebc3eb7377f5963","slug":"school-open-students-came-in-school-sonipat-sonipat-news-rtk574694010","type":"story","status":"publish","title_hn":"194 स्कूलों में 186 दिन बाद पहुंचे 1312 विद्यार्थी, हाथ सैनिटाइज करके अंदर गए, सोशल डिस्टेंस रखा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
194 स्कूलों में 186 दिन बाद पहुंचे 1312 विद्यार्थी, हाथ सैनिटाइज करके अंदर गए, सोशल डिस्टेंस रखा गया
विज्ञापन
मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हाथों को सैनिटाइज करते डीईओ जोगेंद?
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना काल में 186 दिन बाद सोमवार को जिले के 194 सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 1312 विद्यार्थी पहुंचे। स्कूल के गेट पर प्रवेश करते समय सभी विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइज कराए गए और बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंस रखा गया। कोरोना की वजह से 10 राजकीय सीनियर सेकेंडरी और 11 राजकीय उच्च विद्यालय में सोमवार को पहले दिन एक भी विद्यार्थी नहीं पहुंच सका। डीईओ जोगेंद्र सिंह हुड्डा व डिप्टी डीईओ नवीन गुलिया ने स्कूलों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी तरह की व्यवस्था को चेक करते हुए शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
मुरथल अड्डा के राजकीय स्कूल में डीईओं ने किया निरीक्षण
मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहले दिन कक्षा 10वीं में 62 छात्राएं व कक्षा 12वीं में 53 छात्राएं परामर्श लेने पहुंची। विद्यालय में प्रवेश करते ही छात्राओं के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। उसके बाद थर्मल स्कैनर से तापमान चेक किया। इसके बाद सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए छात्राओं को उनके कक्षा में निर्धारित बेंचों में बैठाया गया। इसके साथ ही डीईओ जोगेंद्र सिंह हुड्डा व डिप्टी डीईओ नवीन गुलिया ने स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्षा में बारी-बारी से जाकर बच्चों के बीच रखी। इस बीच लड़कियों ने लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने में आई समस्या को बताया। प्रधानाचार्य संतोष राठी ने छात्राओं के दो ग्रुप बना रखे है। मंगलवार को विद्यालय में दूसरे ग्रुप की छात्राओं को बुलाया जाएगा।
20-20 विद्यार्थियों का बनाया ग्रुप, हाथ पर बांधे रुमाल
फोटो 24: साउथ प्वाइंट स्कूल में अलग-अलग ग्रुप में हवन में आहुति देते शिक्षक व विद्यार्थी
साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी परामर्श लेने पहुंचे। विद्यार्थियों के आगमन पर विद्यालय में हवन भी कराया गया। स्कूल प्रबंधन ने 20-20 विद्यार्थियों का ग्रुप बनाकर अलग-अलग रखा। किसी भी ग्रुप को एक-दूसरे से मिलने-जुलने की अनुमति नहीं दी गई। सभी ग्रुप अलग-अलग रहें, इसके लिए विद्यार्थियों के हाथों में अलग-अलग रंग के रुमाल बांधे गए। स्कूल चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने सभी विद्यार्थियों को कोरोना नियमों का पालन करने की हिदायत दी। स्कूल में आने वाले सभी विद्यार्थियों की शंकाओं का अध्यापकों ने समाधान किया।
विज्ञापन
लिटल एंजल्स स्कूल में कक्षा दसवीं व बारहवीं के बच्चों का अपने अध्यापकों से परामर्श लेने हेतु दोबारा आगमन हुआ। अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग करके स्कूल को कोविड-19 सुरक्षित परिसर बनाया गया है। पहले दिन विद्यालय में 158 विद्यार्थी पहुंचे। विद्यालय के प्रवेश द्वार पर विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। स्कूल चेयरमैन आशीष आर्य ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए विद्यालय में जरूरी प्रबंध किए गए और बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। स्कूल बसों में भी यूवीसी एलईडी स्ट्रीपस लगाई गई हैं। चेयरमैन आशीष आर्य, डायरेक्टर डॉ. नेहा आर्य व प्रधानाचार्य आषा गोयल ने सभी विद्यार्थियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
एबीआरसी मोनिका दहिया ने सीआरसी भटगांव कलस्टर में आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटगांव व राजकीय उच्च विद्यालय सलीमसर माजरा का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सभी विद्यार्थियों के विद्यालय आगमन पर की गई तैयारियों को जांचा। कुछ बच्चे बिना मास्क के आए थे, स्कूल में उन्हें मास्क उपलब्ध करा दिए गए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटगांव में 36, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटगांव में 18 और राजकीय उच्च विद्यालय सलीमसर माजरा में 11 विद्यार्थी ही पहुंचे। निरीक्षण के बाद मोनिका दहिया ने सीआरसी मुखिया मीना धनखड़ की अध्यक्षता में स्कूल मुखियाओं की बैठक ली।