फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   school bus

ड्रेन में गिरने से बचाने के लिए खेत में उतारी बस

Wed, 23 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 23 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
school bus
एक निजी स्कूल बस के ड्राइवर की सूझबूझ के चलते मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। महमूदपुर रोड स्थित ड्रेन-8 के निकट बस के सामने अचानक एक बाइक सवार के आने से आननफानन में चालक ने बस को खेत में उतार दिया। अगर बस को खेत में न उतारा जाता तो वह खेत के आगे से गुजर रही ड्रेन में भी गिर सकती थी। बस में लगभग तीस बच्चे सवार थे। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

शहर में बरोदा रोड स्थित बाल भारती विद्यापीठ स्कूल में महमूदपुर, सिवानका और छतैहरा गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। मंगलवार को छुट्टी के बाद इस विद्यालय की बस बच्चों को वापस गांव छोड़ने जा रही थी। महमूदपुर रोड स्थित ड्रेन-8 के निकट एक बाइक सवार अचानक बस के सामने आ गया। चालक ने बस की गति पर नियंत्रण रखते हुए उसे खेतों में उतार दिया। खेत के आगे ड्रेन थी। यदि  चालक बस को खेत में न उतारता तो वह अनियंत्रित होकर ड्रेन में भी गिर सकती थी। बाइक सवार गांव महमूदपुर निवासी विशाल घायल हो गया। बस में सवार लगभग तीस बच्चे बाल-बाल बच गए। घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की स्थित गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed