फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   School bus crushed a student of class II, died

दूसरी कक्षा की छात्रा को नवीन पब्लिक स्कूल स्कूल की बस ने कुचला, मौत

Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
School bus crushed a student of class II, died
मोहन नगर में अनाज मंडी के गेट पर नवीन पब्लिक स्कूल की बस ने सड़क पर जा रही दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव वरांट निवासी राकेश शाह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच साल से गांव लहराड़ा में किराये पर रहता है और गत्ता फैक्टरी में काम करता है। उसकी दो बेटी निशा (9) व कोमल (5) मोहन नगर स्थित राजकीय स्कूल में दूसरी व नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। उसकी दोनों बेटियां मंगलवार सुबह पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ लहराड़ा से मोहन नगर स्थित स्कूल में जा रही थी। जब उसकी बेटियां अनाज मंडी के गेट के पास पहुंची तो नवीन पब्लिक स्कूल की बस के चालक ने उसकी बड़ी बेटी निशा को कुचल दिया। हादसे में उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी छोटी बेटी ने उन्हें अवगत कराया जिस पर वह तथा उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे। उनकी बेटी को अस्पताल ले जाया जा चुका था। सामान्य अस्पताल में चिकित्सक ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राकेश शाह के बयान पर नवीन पब्लिक स्कूल के बस चालक मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनीष मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव चंदवारा का रहने वाला है और फिलहाल विकास नगर में किराये पर रहता है।
विज्ञापन

पांच साल की बेटी ने घर जाकर पिता को दी सूचना
राकेश ने बताया कि हादसे के बाद उसकी पांच साल की बेटी कोमल ने पड़ोस के एक अन्य बच्चे के साथ घर आकर उन्हें निशा को खून निकलने के बारे में बताया। वह तुरंत पत्नी के साथ पहुंचा तो पता लगा कि एक स्कूल की बस ने बेटी को कुचला है।
विज्ञापन

तीन बहनों में सबसे बड़ी थी निशा
पांच साल पहले सोनीपत आकर रहने लगे राकेश शाह के पास तीन बेटियां है। जिसमे निशा सबसे बड़ी थी। उससे छोटी पांच साल की कोमल व सबसे छोटी छह माह की रिया है। बड़ी बेटी की हादसे में मौत से परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही अन्य बच्चे चपेट में नहीं आए
निशा अपनी पांच साल की बहन कोमल के साथ ही आसपास के तीन अन्य बच्चों के साथ स्कूल जा रही थी। निशा स्कूल बस की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गनीमत रही कि अन्य बच्चे बस की चपेट में आने से बच गए।

स्कूल बस ने पैदल सरकारी स्कूल में जा रही दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचल दिया। अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता के बयान पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चालक की लापरवाही का पता लगाने का प्रयास करेगी।
-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed