फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Schedule released for district level school games, matches will be held from August 27

Sonipat News: जिलास्तरीय स्कूली खेलाें को शेड्यूल जारी, 27 अगस्त से होंगे मुकाबले

Thu, 22 Aug 2024 06:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Schedule released for district level school games, matches will be held from August 27
सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूली खेलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इनमें अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां विभिन्न 30 खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागिता करेंगे। इसमें विजेता टीम राज्यस्तरीय खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग की तरफ से शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें 30 खेलों के मुकाबले सोनीपत के सेक्टर चार स्थित खेल परिसर और 21 विद्यालयों में कराए जाएंगे। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अधिकतर खेलों के मुकाबले 27 अगस्त से शुरू किए जाएंगे। लड़कियों के कुश्ती व एथलेटिक्स के मुकाबले 24 अगस्त को होंगे। जिलास्तरीय खेल स्पर्धाओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाएं 01 से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में आयोजित किए जाने वाले खंड व जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों की सूची 30 अगस्त तक निदेशालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन

यह है शेड्यूल
शतरंज - जानकी दास विद्यालय में अंडर-19 के 22 अगस्त, अंडर-17 के 23 अगस्त, अंडर-14 के मुकाबले 24 अगस्त को होंगे।
एथलेटिक्स- सोनीपत के सेक्टर-चार स्थित खेल परिसर में 24 अगस्त को लड़कियों के व 31 अगस्त को लड़कों के मुकाबले होंगे।
कुश्ती - ममता मॉडर्न स्कूल गांव राठधना में 24 अगस्त को लड़कियों व महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल गांव भदाना में 26 से 27 अगस्त तक लड़कों के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल - लिटिल एंजेल्स स्कूल में लड़कों के 27 से 29 अगस्त व लड़कियों के 30 अगस्त।
- 27-28 अगस्त लड़कियां, 29-30 अगस्त लड़के के मुकाबले होंगे।
तीरंदाजी व तलवारबाजी- श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल, ताइक्वांडो - ब्राइट स्कॉलर स्कूल, शूटिंग के इसी विद्यालय में 29 से 30 अगस्त तक (लड़के व लड़कियां), तैराकी - ऋषिकुल विद्यापीठ। बैडमिंटन, टेबल व टेनिस, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग - लिटिल एंजेल्स स्कूल, जूडो व वॉलीबॉल - इंडियन मॉडर्न विद्यालय, हॉकी - लड़कों के सीआरजेड विद्यालय व लड़कियों के औद्योगिक क्षेत्र, कबड्डी - सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खो-खो - गांव शहजादपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, स्केटिंग व रोलर हॉकी - साउथ प्वाइंट स्कूल, योग - एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, क्रिकेट - लड़कों के अंडर 14,17 व 19 और लड़कियों के अंडर 17 व 19 के मुकाबले जीडी गोयंका स्कूल, नेटबॉल - सिसाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साइकिलिंग - गोहाना के शेर सिंह पब्लिक विद्यालय, बास्केटबॉल - स्वर्णप्रस्थ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भारोत्तोलन - गन्नौर के जनता स्कूल, कराटे - गोहाना के बाल भारती विद्यापीठ विद्यालय, हैंडबॉल - माॅडल टाउन के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेसबॉल व सॉफ्टबॉल - गन्नौर के रौनक पब्लिक विद्यालय में मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed